{"_id":"69f5f5c4a3df1cf6f20075cb","slug":"tractor-crushed-a-young-man-in-kaithal-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान काटनी पड़ी टांग; आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान काटनी पड़ी टांग; आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 02 May 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार
कैथल में एक ट्रैक्टर ने युवक की टांग कुचल दी। युवक को जब इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों को युवक की टांग काटनी पड़ी।
घायल शख्स
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
कैथल के ढांड में ट्रैक्टर चालक ने सड़क पर बैठे एक युवक को कुचल दिया। ट्रैक्टर का पहिया युवक की टांग के ऊपर से निकल गया। उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां पर उसकी टांग काटनी पड़ी। इस संबंध में युवक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Trending Videos
ढांड थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव म्यौली निवासी जसविन्द्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। बीते कल वह अपनी गेहूं बेचने के लिए अदानी साइलो ढांड गया हुआ था और अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। वह सड़क किनारे अपनी ट्रॉली के पीछे कुछ दूरी पर अपनी दिशा में बैठा हुआ था। करीब छह बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक कैथल की तरफ से आया और अपने वाहन को उसके पीछे रोक दिया। थोड़ी देर बाद बिना किसी सहायक के अपने ट्रैक्टर ट्रॉली को आगे-पीछे करने लगा। उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया युवक की बाईं टांग को कुचलता हुआ निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक लिया। मौके पर राहगीर भी एकत्रित हो गए। ट्रैक्टर चालक अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर भाग गया। राहगीरों ने उसे कैथल के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सड़क दुर्घटना में लगी चोट के कारण युवक की टांग को काटना पड़ा। शिकायतकर्ता ने आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
ढांड थाने के जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
