{"_id":"69bda7b1595876f92b03231e","slug":"transparency-in-panchayats-will-increase-with-e-governance-dr-chauhan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-869312-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-गवर्नेंस से बढ़ेगी पंचायतों में पारदर्शिता : डॉ. चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-गवर्नेंस से बढ़ेगी पंचायतों में पारदर्शिता : डॉ. चौहान
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला परिषद कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम सचिवों के लिए विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर कार्य करने को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
डॉ. चौहान ने कहा कि ई-गवर्नेंस टूल्स और विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों का सही उपयोग पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग, ई-ग्राम स्वराज और अन्य पोर्टलों के माध्यम से ग्राम पंचायतों को वित्तीय प्रबंधन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग में काफी सुविधा मिल रही है।
एडीपीएम अनु रानी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विनोद शर्मा, राजबीर और जसविंदर गिल उपस्थित रहे।
Trending Videos