फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Village Jamba sets an example in water conservation; rainwater is being saved through recharge bores and a 'five-pond system'.

Kaithal News: जल संरक्षण में गांव जांबा बना मिसाल, रिचार्ज बोर और फाइव पोंड सिस्टम से बचाया जा रहा बारिश का पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Village Jamba sets an example in water conservation; rainwater is being saved through recharge bores and a 'five-pond system'.
कैथल। पूंडरी का गांव जांबा जल संरक्षण और बेहतर जल प्रबंधन के क्षेत्र में जिले के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है। गांव में वर्षा जल के संरक्षण और भूजल स्तर सुधारने के लिए पांच रिचार्ज बोर स्थापित किए गए हैं। इनमें एक स्कूल परिसर, एक स्कूल के खेल मैदान, एक खेल स्टेडियम और एक डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन के सामने सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं, ताकि वर्षा का पानी सीधे जमीन में समा सके।
विज्ञापन

गांव में करीब दो एकड़ क्षेत्र में बने फाइव पोंड सिस्टम को भी 2022 में बनी पंचायत ने दुरुस्त करवाया। पहले यह व्यवस्था प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रही थी लेकिन अब गांव का वर्षा जल और अन्य निकासी का पानी पहले से पांचवें तालाब तक पहुंचता है। वहां पानी का उपचार होने के बाद उसको बोर के माध्यम से खेतों में सप्लाई के लिए किसानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे पानी रिचार्ज के साथ ही गांव में जलभराव की समस्या में भी काफी कमी आई है।
विज्ञापन


2025 में पंचायत हो चुकी सम्मानित...

गांव की इन सराहनीय पहलों के लिए वर्ष 2025 में पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री और मुख्यमंत्री ने बेस्ट पंचायत इन वाटर मैनेजमेंट के लिए जांबा को सम्मान भी प्रदान किया गया था। पंचायत का उद्देश्य जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़कर भविष्य के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच बोले- बहुत काम किए, अभी और करेंगे

गांव के सरपंच लाभ सिंह का कहना है कि पानी निकासी गांव की प्रमुख समस्या थी और बारिश के समय में ये परेशानी और बढ़ जाती थी। स्कूल, खेल मैदानों में पानी जमा हो जाता था लेकिन ग्राम पंचायत ने चार रिचार्ज बोर लगवाकर और फाइव पोंड सिस्टम को दुरुस्त करवाकर समस्या का स्थायी समाधान करने का काम किया। गांव में हर घर में टोंटी से सप्लाई और सभी पर टैप हैं। स्कूलों के बच्चों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं और अभी कई काम जल प्रबंधन के लिए करने बाकी हैं जो पाइपलाइन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed