फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   We are breathing in the open air thanks to the martyrs: Soldier

बलिदानियों की बदौलत खुली हवा में सांस ले रहे : फौजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
We are breathing in the open air thanks to the martyrs: Soldier
कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद ऊधम सिंह का बलिदानी दिवस उनके पार्क में मनाया। पूर्व सैनिकों ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि इस अमर बलिदानी जिसके हृदय में 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग अमृतसर में ब्रिटिश सेना के लेफ्टिनेंट जनरल माइकल ओ डायर की ओर से भारतीय नागरिकों का जो नरसंहार किया था, इसे लेकर यह महान देश भगत लंदन पहुंचा और वहां पहुंचकर 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हाल में कड़ी सुरक्षा होने के बाद भी डायर की हत्या कर जलियांवाला बाग के नरसंहार का बदला लिया और वहां पर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। एसोसिएशन प्रधान ने कहा कि हमारे इस बलिदानी का ये बलिदानी दिवस देश की हर संस्था में मनाया जाना चाहिए ताकि हमारा समाज अपना अहम को त्याग कर, ऐसे मातृभूमि के वीर सपूतों के बारे में जान सके और बलिदानियों के प्रति अच्छी सोच बनाकर इनको सम्मान देना सीखे। इस मौके पर एफओ भीम सिंह गिल, एचएफओ महेंद्र सिंह राणा, हवलदार मदन चहल, सूबेदार रामफल चहल, सूबेदार विजय शर्मा, हवलदार मांगेराम शर्मा और सूबेदार सोम प्रकाश शर्मा ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed