फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wrestlers shine; all won gold medals.

Kaithal News: पहलवानों का जलवा, सभी ने जीते स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers shine; all won gold medals.
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थी
राजौंद। शहर के असंध रोड स्थित ब्राइट ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ सभी खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में शुभम डांगी 51 किलोग्राम, प्रतीक 48 किलोग्राम, जैशन 55 किलोग्राम, अभय नायडू 110 किलोग्राम, मोहित 55 किलोग्राम और विशाल (5 किलोग्राम ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं अंडर-19 वर्ग में सौरव 55 किलोग्राम, वरुण 79 किलोग्राम और रक्षित 70 किलोग्राम ने भी प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में दीपांशी अंडर-14, 50 किलोग्राम) और वंशिका अंडर-17, 43 किलोग्राम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा सूर्यांश खटकड़ ने अंडर-14 तैराकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।विद्यालय के प्रिंसिपल शीशपाल ने इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थी

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed