{"_id":"69e50a71a3c4e7175406b713","slug":"13-people-injured-in-a-road-accident-in-karnal-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karnal: कार चालक के अचानक ब्रेक लगाने से बड़ा हादसा, एक साथ भिड़े 9 वाहन; 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: कार चालक के अचानक ब्रेक लगाने से बड़ा हादसा, एक साथ भिड़े 9 वाहन; 13 लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल/तरावड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
सार
हादसे में दो बसों सहित कुल नौ वाहन क्षतिग्रस्त हुए और इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए। वहीं, तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
Accident demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित तरावड़ी-शामगढ़ के बीच फ्लाईओवर पर कार चालक के अचानक ब्रेक लगाने से श्रद्धालुओं की दो बसों सहित नौ वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए तरावड़ी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में सभी वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर करीब एक घंटे में जाम खोला।
Trending Videos
दिल्ली के उत्तम नगर निवासी श्रद्धालु कुलविंद्र सिंह, जसपाल सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर में दिल्ली के उत्तम नगर से दो बसों में सवार होकर श्रद्धालु पंजोखरा गुरुद्वारा जा रहे थे। उनकी बस तरावड़ी के नजदीक शामगढ़ गांव के करीब पहुंची तो सामने बाइक पर जा रहे पति पत्नी ने अपनी बाइक के अचानक ब्रेक लगा दिए। इनके पीछे चल रही तीन कारों ने अचानक ब्रेक लगाए। कारों के पीछे चल रही बस रुक नहीं पाई। वह कार के पीछे टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीछे से आ रही दूसरी बस भी भिड़ गई। दोनों बसों के पीछे आ रही कई गाड़ियां भी पीछे टकरा गईं। हादसे में दो बसों सहित कुल नौ वाहन क्षतिग्रस्त हुए और इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए। वहीं, तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना के बाद पहुंची तरावड़ी थाना पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात शुरू करवाया। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है। कई लोगों को चोट पहुंची है।
यात्रियों में मची चीख पुकार
पठानकोट निवासी मनीष ने बताया वह दिल्ली से गाड़ी में सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। उनके आगे चल रही गाड़ी अचानक उससे अगली गाड़ी में टकराने से अचानक रूकी तो उनकी गाड़ी भी धड़ाम से गाड़ी के पीछे टकराई ओर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जोर का झटका लगते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इससे कई यात्रियों को गुम चोट भी आई हैं। वहीं बस में सवार श्रद्धालुओं को ज्यादा चोट पहुंची है।