फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A committee will investigate corruption in the construction of a lane built at a cost of 42 lakh rupees

Karnal News: 42 लाख से नवनिर्मित गली निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच करेगी कमेटी

Wed, 10 Jun 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 10 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
A committee will investigate corruption in the construction of a lane built at a cost of 42 lakh rupees
वार्ड नंबर 7 में नव निर्मित गली की बदहाल स्थिति । संवाद
कलायत। वार्ड-7 में राष्ट्रीय राजमार्ग से खरक वाला दरवाजा तक अनुमानित 42 लाख रुपये के बजट से नवनिर्मित गली में अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए प्रशासन ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में सिंचाई विभाग के एसडीओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता व नगर पालिका अभियंता को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

यह निर्णय एसडीएम अजय हुड्डा ने वार्ड-6 के पार्षद प्रदीप राणा की शिकायत पर सुनवाई करते हुए लिया। जांच कमेटी टेंडर की शर्तों और निर्धारित मानकों के अनुरूप हुए कार्य का मूल्यांकन करेगी। एसडीएम ने नगरपालिका अधिकारियों से निर्माण कार्य से संबंधित मेजरमेंट बुक का पूरा ब्यौरा मांगा। सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित निर्माण कार्य की मेजरमेंट बुक की कार्यवाही को पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बिना मेजरमेंट बुक के निर्माण कार्य में उपयोग की गई सामग्री, मात्रा और गुणवत्ता का सही आंकलन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी धन से किए जा रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
पार्षद बोले- जांच उन्हें शामिल नहीं किया
सुनवाई के दौरान पार्षद प्रदीप राणा ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर की गई पूर्व जांच की प्रक्रिया में उन्हें शामिल नहीं किया गया और न ही किसी प्रकार का नोटिस भेजा गया। उन्होंने इसे प्रशासनिक प्रक्रिया में गंभीर चूक बताया। मामले में एसडीएम ने नगरपालिका अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


--------
निर्माण व विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। यदि कहीं गड़बड़ी पाई जाती है, तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। - अजय हुड्डा, एसडीएम, कलायत

वार्ड नंबर 7 में नव निर्मित गली की बदहाल स्थिति । संवाद

वार्ड नंबर 7 में नव निर्मित गली की बदहाल स्थिति । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed