फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A Saharanpur conman posing as a customer stole gold worth 12 lakh.

Karnal News: ग्राहक बनकर सहारनपुर का ठग ले गया था `12 लाख का सोना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A Saharanpur conman posing as a customer stole gold worth 12 lakh.
पुलिस की गिरफ्त में सोना चोरी का आरोपी। पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सराफा बाजार स्थित माया ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर करीब 12 लाख रुपये का सोना सहारनपुर के देवबंद निवासी तालिब हुसैन ने ठगा था। पांच जून को हुई वारदात के करीब 10 माह बाद सीआईए-1 की टीम ने आरोपी को अदालत परिसर से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। वारदात की सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हुई। आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम 550 मिलीग्राम सोना व वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
सीआईए-1 के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि रविवार को आरोपी तालिब हुसैन को करनाल अदालत परिसर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड में उसकी निशानदेही पर ही पुलिस को सोना और बाइक बरामद हुए। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इस संबंध में माया ज्वेलर्स के संचालक सूर्या की शिकायत पर थाना शहर में 5 जून को प्राथमिकी दर्ज हुई थी, तभी से थाने की पुलिस और उनकी टीम मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां को बातों में उलझाकर सोना निकालासराफ सूर्या ने बताया कि घटना के समय वह डॉक्टर के पास गए हुए थे। दुकान पर सिर्फ उनकी मां थीं। उनका कर्मचारी 122 ग्राम प्योर गोल्ड खरीदकर लाया था, जिसे मां ने ठग के सामने ही गल्ले में रखा था। आरोपी ने एक ग्राम गोल्ड की मांग की। मां ने एक ग्राम सोना दुकान के ऊपर बनी वर्कशॉप से लाने के लिए कर्मचारी को भेज दिया। कर्मचारी के जाने के बाद आरोपी ने उनकी मां को बातों में उलझाकर गल्ले से सोना निकाल लिया था।


500 रुपये दे बोला था, बाकी पैसे गाड़ी से ला रहा हूं...
सूर्या के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उनकी मां को 500 रुपये देते हुए कहा कि वह एक ग्राम गोल्ड के बाकी रुपये कार से लाकर देगा। गाड़ी में उसकी बहन भी बैठी है। जाने के बाद वह वापस नहीं लौटा। जांच करने पर सोना गायब था।
-----



सराफ से ठगी- अप्रैल माह में कुंजपुरा रोड के ओपीएस जूलरी हाउस में 70 ग्राम नकली सोना बेचने का मामला सामने आया। खोखले सोने में रांग भरा था। खरीदते समय जांच में मशीन नहीं पकड़ पाई। बाद में सोने का बिस्कुट या सिल्ली काटकर पिघलाने पर धोखाधड़ी का पता लगा।
- 11 अगस्त, 2025 को केबीएस ज्वेलर्स सहित दो सुनार की दुकानों से 2.90 लाख रुपये के गहने ठगे गए थे। किराये की कार में आए आरोपी ने खुद को बड़े चावल कारोबारी के रूप में पेश किया और ऑनलाइन फेक पेमेंट दिखाकर गहने ले गया।

- 11 अगस्त, 2025 को फूसगढ़ रोड स्थित सुनार की दुकान से ठग ने राइस मिल का मालिक बताते हुए एक सोने की अंगूठी और चेन खरीदी। अंगूठी का वजन 10 ग्राम 660 मिलीग्राम, कीमत 1.07 लाख रुपये थी। सात हजार रुपये नकद दिए और बाकी एक लाख रुपये एनईएफटी करने का दावा किया लेकिन यह रकम खाते में नहीं आई।
- अक्तूबर, 2025 में सारा ज्वेलर के संचालक लविश के घर से बुजुर्ग मां को बेहोश करके करोड़ों रुपये का सोना और नकदी लेकर नौकरानी भाग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed