फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man who was out on bail in a murder case was shot three times... died on the spot.

Karnal News: हत्या के मामले में जमानत पर आए युवक को मारी तीन गोलियां... मौके पर ही मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A young man who was out on bail in a murder case was shot three times... died on the spot.
ग्रामीण व परिवार के सदस्यों से बात करते एसपी नरेंद्र बिजारणिया संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/निसिंग। हत्या के मामले में जमानत पर आए गोंदर गांव के सूरज (25) की बाइक सवार तीन बदमाशों ने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे गांव के चौक पर वारदात को अंजाम दिया गया। नकाबपोश बदमाशों ने पहले ईंट से वार किया, फिर चार राउंड गोलियां चलाईं। दो गोली सूरज की छाती और एक सिर में लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही एसपी नरेंद्र बिजरानिया, निसिंग थाना पुलिस और सीआईए व एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में तीन टीमें जांच में जुटी है। वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

मृतक के भाई शुभम और ग्रामीण रण सिंह ने बताया कि सूरज किसी काम से शाम को घर से बाहर निकला था। चौक पर पहुंचते ही एक बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे घेर लिया। तीनों ने मुंह को ढका हुआ था। हमलावरों ने पहले ईंट से वार किया। दो के पास पिस्टल थीं। उन्होंने फायरिंग की। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में सूरज को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में पता नहीं चला कि बदमाश किस तरफ से आए थे। फुटेज में वे डाचर की ओर जाते दिख रहे हैं। फुटेज में उनकी पीठ दिखाई दे रही है। चेहरे को बदमाशों ने ढका हुआ था। अन्य जगहों के कैमरे भी जांचे जा रहे हैं।
परिवार का छोटा बेटा था सूरज
सूरज पिछले पांच साल से जेल में था। वह अपने परिवार का छोटा बेटा था। एक बड़ा भाई और बहन है। पिता और भाई सेलर में मजदूरी करते हैं। बड़ा भाई शादीशुदा है। बेटे की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा है। पिता कर्मवीर का कहना है कि बेटे से पिछली रंजिश का बदला लिया गया। परिजन का कहना है कि उन्होंने बेटे को शाम को बाहर जाने से रोका भी था।


यह है पुराना मामला
17 नवंबर, 2019 को गांव के युवकों में किसी बात पर झगड़ा हो गया था। विवाद बढ़ गया। 30 नवंबर को गांव के कपिल की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने सूरज समेत पांच आरोपियों को नामजद करते हुए गिरफ्तार किया था। पीड़ित पक्ष ने करनाल-कैथल हाईवे को भी जाम किया था। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस को अस्थायी चौकी बनानी पड़ी थी। कुछ माह पहले ही सूरज जमानत पर छूटा था। परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी रंजिश में ही यह वारदात हुई है।


वर्जन

सूरज पर हत्या का केस है। उस पर गोलियां किसने और क्यों चलाईं, यह अभी जांच का विषय है। जांच के लिए अलग-अलग टीमें जुट गई हैं। पुरानी रंजिश या कोई और वजह हो सकती है। अलग-अलग एंगल पर टीमें जांच कर रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - नरेंद्र बिजारनिया, एसपी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed