फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ADGP inspected the seized drugs

Karnal News: एडीजीपी ने किया जब्त मादक पदार्थों का निरीक्षण

Tue, 21 Apr 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 21 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
ADGP inspected the seized drugs
मादक पदार्थों का निरीक्षण करते अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल रेंज, डा. एम रवि किरण। प्रवक्ता प
करनाल। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) करनाल रेंज डाॅ. एम. रवि किरण ने सोमवार को पुलिस लाइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का निरीक्षण किया। उन्होंने एसपी को जल्द ही ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में इन पदार्थों के निपटान के आदेश दिए। जिला पुलिस की ओर से अप्रैल 2026 तक न्यायालय से फैसला हो चुके कुल 88 मुकदमों में 390 किलो 524 ग्राम 150 मिलीग्राम मादक पदार्थ, 480 कैप्सूल तथा 28,387 नशीली गोलियां शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने इन सभी जब्त मादक पदार्थों का बारीकी से निरीक्षण किया। इन पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर सील कर दिया गया। एडीजीपी ने कहा कि जल्द ही इन पदार्थों का निपटान बजीदा स्थित फैक्टरी में होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed