फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP and Congress face off on women's reservation, level allegations against each other

Karnal News: महिला आरक्षण पर आमने-सामने हुई भाजपा-कांग्रेस, एक-दूसरे पर जड़े आरोप

Tue, 21 Apr 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 21 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress face off on women's reservation, level allegations against each other
जानकारी देते भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर। स्वयं
करनाल। कर्ण कमल में मीडिया से मुखातिब भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर और मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि विपक्ष के नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने से महिला विरोधियों का चेहरा स्पष्ट हो गया है। कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने संसद में जिस प्रकार का व्यवधान उत्पन्न किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। महिलाओं के अधिकारों से जुड़े अवसर पर भी राजनीति करना नारी शक्ति के सम्मान के अनुरूप नहीं है। महिलाएं जागरूक हैं और वे भली-भांति समझती हैं कि कौन उनके सशक्तीकरण के लिए है और कौन बाधा बन रहा है। विपक्ष को इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा, महिलाएं कांग्रेस और महिला विरोधी गठबंधन के खिलाफ दृढ़ता और एकजुटता से खड़ी होंगी। इस अवसर पर पार्षद सुदेश रानी, बेबी पाल, मंजू खैंची, सोनिया कांबोज, प्रियंका काठपाल, पायल अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------




विरोध बिल का नहीं परिसीमन के खिलाफ, हमेशा महिला अधिकारों को दी है प्राथमिकता : कांग्रेस

कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से मुखातिब शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को प्राथमिकता दी। भाजपा गलत प्रचार कर रही है कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिल के नहीं केवल परिसीमन के खिलाफ है। आरक्षण जनगणना के आधार पर दिया जाना चाहिए। वर्ष 2023 में कांग्रेस ने बिल का समर्थन किया था और यदि 543 लोकसभा सीटों पर आरक्षण लागू किया जाता है तो पार्टी समर्थन करेगी।
विज्ञापन

मोनिका डुमरा ने कहा कि कांग्रेस शासन में महिलाओं को पूरा सम्मान मिला। कांग्रेस ने महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया है लेकिन वर्तमान सरकार का इस विषय को बार-बार प्रक्रियाओं और शर्तों में बांधना महिला अधिकारों के साथ अन्याय है। इस अवसर पर नवजोत कश्यप, सपना राणा, मधुराय कालड़ा, लीना राय मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


----

जानकारी देते भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर। स्वयं

जानकारी देते भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed