{"_id":"69937014f91dfb3b4807e14e","slug":"body-of-a-man-found-near-a-drain-yet-to-be-identified-karnal-news-c-18-knl1018-846878-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नाले के पास मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नाले के पास मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। निसिंग के कैथल रोड स्थित नाले के पास करीब 35 साल के व्यक्ति का शव मिला है। शिनाख्त नहीं हो पाई है। सोमवार को कैथल रोड से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे नाले के पास एक व्यक्ति को देखा। लोगों को लगा कि नशे की हालत में है। इसलिए उठाने का प्रयास करने लगे। लोगों को जब प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच की। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन पहचान से जुड़ा कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। शव को करनाल शवगृह में रखवाया गया है। निसिंग थाना के पुलिस जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। संवाद
Trending Videos