सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sending a fake receipt of Rs 14.85 lakh on WhatsApp, Rs 6 lakh was deposited in the account.

Karnal News: व्हाट्सएप पर 14.85 लाख की फर्जी रसीद भेज खाते में डलवाए 6 लाख

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 17 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sending a fake receipt of Rs 14.85 lakh on WhatsApp, Rs 6 lakh was deposited in the account.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

करनाल। सेक्टर-13 निवासी किशोर कुमार से साइबर ठगों ने रिश्तेदार बनकर छह लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने उनको व्हाट्सएप पर 14 लाख 85 हजार रुपये की फर्जी रसीद का स्क्रीनशॉट भेजा। उनके जानकारों के नाम बताए। बाद में बैंक अधिकारी बनकर 24 घंटे में खाते में रुपये आने के बारे में कॉल की। उनको विश्वास हो गया तो ठगों ने अपने खाते में छह लाख रुपये डलवा दिए।
किशोर कुमार ने बताया कि छह फरवरी को उनके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति की कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को उनका रिश्तेदार बताया। आरोपी ने उनके जानकारों के नाम बताते हुए कहा कि आपके खाते में 14 लाख 85 हजार रुपये भेज रहा हूं। इसके बाद व्हाट्सएप पर फर्जी स्क्रीनशॉट भेजा। इसके बाद एक अन्य मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वो केनरा बैंक का अधिकारी बोल रहा है। कहा गया कि आपके खाते में 14 लाख 85 हजार रुपये आए हैं। यह राशि आपके खाते में 24 घंटे के भीतर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रिश्तेदार बताने वाले ठग का दोबारा फोन आया। उसने कहा कि दोस्त को छह लाख रुपये की जरूरत है उसके पास भेज दो। आपके पास 14 लाख 85 हजार रुपये की राशि सोमवार तक पहुंच ही जाएगी। आप उसमें से रख लेना। उसके बाद अन्य मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गुरचरण बताया। कहा कि मेरी माता बीमार हैं। आपके पास आपके रिश्तेदार का फोन आया होगा और उन्होंने मुझे आपका नंबर बताया है। किशोर ने अपने बैंक खाते से आरटीजीएस के माध्यम से तीन-तीन लाख रुपये दो बार में बताए गए खाते में डाल दिए। इसके बाद भी आरोपी उसके पास फोन करते रहे और रुपये मांगते रहे। लगातार फोन आने से शक हुआ। बैंक खाते में भी रकम नहीं आने पर शक पुख्ता हो गया कि उनके साथ छह लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। साइबर थाना प्रभारी कनुप्रिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed