{"_id":"69e3e81f71ed278f19057644","slug":"clap-your-hands-in-the-name-of-radha-devotees-started-dancing-karnal-news-c-18-knl1018-888807-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बजाओ राधा नाम की ताली... झूम उठे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बजाओ राधा नाम की ताली... झूम उठे श्रद्धालु
Sun, 19 Apr 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
अपना आशियाना आश्रम की ओर से आयोजित भजन संध्या में भजनों का आनंद लेते श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अपना आशियाना आश्रम की ओर से शनिवार शाम को सेक्टर-13 के हुड्डा ग्राउंड में भजन संध्या का आयोजन किया गया। ब्रज रस अनुरागी पूर्णिमा दीदी ने भजनों से प्रभु की महिमा का गुणगान किया। मुझे अपने ही रंग में रंग ले मेरे श्याम सांवरे..., पल-पल तरसे अंखियां मेरी, रास्ता देखूं सांझ सवेरे...मधुर भजनों पर सभी भावविभोर हो झूम उठे।
कार्यक्रम देर रात तक चला। पूर्णिमा दीदी के गाए ‘बजाओ राधा नाम की ताली...’ भजन के साथ सभी श्रद्धालुओं की ओर राधा नाम के साथ तालियों की ध्वनि से पंडाल गूंज उठा। सांसों की माला पे नाम तुम्हारा, कैसे तुम बिन...कैसे तुम बिन, आप क्या जानो ऐ श्याम सुंदर कैसे तुम बिन... के साथ श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हुए।
भजन संध्या के दौरान भोले बाबा की विशाल प्रतिमा के चरणों में करीब 1200 अज्ञात लोगों की अस्थियों को रखकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भजन संध्या में मेयर रेनू बाला गुप्ता, विधायक जगमोहन आनंद, 48 कोस विकास निगरानी समिति कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के चेयरमैन संजय बठला, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की बेटी आयशना कल्याण आदि शामिल हुए। संध्या के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
26 अप्रैल को होगा अस्थियों का विसर्जन
अपना आशियाना आश्रम के प्रमुख सेवक राजकुमार ने बताया कि 26 अप्रैल को इन 1200 अज्ञात लोगों की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा जी में विधिपूर्वक विसर्जित किया जाएगा।