फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Conman Posing as Karnal Mayor Fake PA Arrested

Karnal: मेयर का फर्जी पीए बनकर लोगों को ठगने वाला नटवरलाल पकड़ा, आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस

Sat, 02 May 2026 08:21 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: Nivedita Updated Sat, 02 May 2026 08:21 AM IST
सार

सिविल लाइन थाना के पुलिस जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस थाना में मेयर रेणु बाला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक आरोपी खुद को उनका मेयर का पीए बताकर लोगों से ठगी करता है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो कई ऐसे मामले सामने आए कि जिनमें आरोपी ने खुद को मेयर का पीए बताकर नगर निगम के काम करवाने के नाम पर रुपये लेता था।

विज्ञापन
Conman Posing as Karnal Mayor Fake PA Arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी (मुंह छिपाए) - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल नगर निगम की मेयर रेणु बाला गुप्ता का फर्जी पीए बनकर लोगों से काम के नाम पर रुपये ऐंठने वाले कर्ण विहार निवासी ओम प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस जांच में पता लगा है कि आरोपी लंबे समय से खुद को मेयर का पीए बताकर ठगी कर रहा था। कई दिन पहले मेयर ने सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी तो पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में कई लोग सामने आए जिन्होंने आरोपी को रुपये दिए थे लेकिन काम नहीं बन पाया। पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना के पुलिस जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस थाना में मेयर रेणु बाला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक आरोपी खुद को उनका मेयर का पीए बताकर लोगों से ठगी करता है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो कई ऐसे मामले सामने आए कि जिनमें आरोपी ने खुद को मेयर का पीए बताकर नगर निगम के काम करवाने के नाम पर रुपये लेता था। कई लोगों के काम न होने के बाद उन्होंने मेयर के पास जाकर शिकायत की। इसके बाद मेयर ने मामला पुलिस के संज्ञान में दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आए कई गवाह

पुलिस ने जैसे ही मामले की जांच शुरू की तो कई लोग पुलिस थाना में पहुंचे। लोगों ने बताया कि आरोपी ने उनसे भी काम करवाने के नाम पर रुपये लिए हैं। लेकिन उनका काम नहीं हो पाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार उस पर नजर रखी। शुक्रवार देर रात को आरोपी को कमेटी चौक के पास से काबू किया। शनिवार को अदालत में पेश करके रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।

रिमांड में सामने आएगा कितने लोगों से की ठगी 

थाना सिविल लाइन प्रभारी रामलाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से ठगी कर रहा था। अब रिमांड के दौरान आरोपी से ठगी किए जाने बारे कि आज तक कितने लोगों से ठगी की है और उन रुपये का प्रयोग कहां किया है, ये पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा आरोपी ने कोई फर्जी दस्तावेज आदि बनाकर गलत प्रयोग तो नहीं किया, इसका भी पता लगाया जाएगा।

मेयर रेणु बाला बोली, काम के लिए सीधे आकर मिलें

वहीं फर्जी पीए के पकड़े जाने के बाद मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि अगर किसी भी नागरिक को कोई काम है तो सीधा आकर कार्यालय में उन्हें मिलें। किसी भी व्यक्ति को बीच में माध्यम बनाने की जरूरत नहीं है। अगर उनके नाम से या काम करवाने के नाम से कोई वसूली करता है तो उसकी जानकारी उन्हें दें। ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed