फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Couple arrested for blackmailing BJP leader; lawyer had provided the ID

Aligarh News: भाजपा नेता संग ब्लैकमेलिंग में दंपती गिरफ्तार, अधिवक्ता ने दी थी आईडी

Mon, 10 Aug 2026 03:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for blackmailing BJP leader; lawyer had provided the ID
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
महानगर के एक भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने के मामले में एक दंपती को बन्नादेवी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में पूछताछ में महिला ने अधिवक्ता द्वारा क्लाइंट बताए जाने और फिर आईडी देकर उस पर वीडियो वायरल करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन



इस मामले में पीड़ित भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी निधीश कांत भट्ट हैं। उनकी शिकायत पर थाना बन्नादेवी पुलिस ने महिला पूजा और खुद को अधिवक्ता बताने वाले अनूप कौशिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसमें कहा गया कि 10-12 दिन पहले निधीश कांत भट्ट की फेसबुक मैसेंजर पर पूजा नाम की महिला से बातचीत शुरू हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि महिला ने फ्लैट बेचने के बहाने उन्हें 30 जुलाई को क्वार्सी बाईपास स्थित स्वर्ण जयंती नगर बिजली घर के पीछे बुलाया। वहां पहुंचने पर उन्हें साजिश के तहत नशीला पदार्थ खिला दिया गया। फिर नशे में उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप है कि मौके पर मौजूद अज्ञात लोगों ने उनकी सोने की अंगूठी, चेन और जेब में रखे 12 हजार रुपये भी निकाल लिए। बाद में पूजा ने व्हाट्सएप कॉल की। इसके बाद खुद को अधिवक्ता अनूप कौशिक बताने वाले व्यक्ति ने फोन कर वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे अपराध में फंसाने की धमकी दी। इस धमकी पर पहले उन्होंने दो लाख रुपये दे दिए। बाद में पांच लाख की डिमांड की गई।


सीओ द्वितीय धनंजय के अनुसार इस मामले में अतरौली के रहने वाले श्रवण कुमार व क्वार्सी के स्वर्ण जयंती नगर में रहने वाली उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने स्वीकारा है कि अधिवक्ता ने उन्हें क्लाइंट बताए थे। महिला का पति इस धंधे में सहयोग करता है। अधिवक्ता द्वारा दी गई आईडी से ही उन्होंने निधीश संग इस घटना को अंजाम दिया था। सीओ ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed