{"_id":"6a78a68f9853b5db1b0fe97f","slug":"woman-commits-suicide-by-consuming-toxic-substance-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खाकर की खुदकुशी, पति गिरफ्तार कर भेजा जेल, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खाकर की खुदकुशी, पति गिरफ्तार कर भेजा जेल, अन्य की तलाश जारी
Sun, 09 Aug 2026 09:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 09 Aug 2026 09:41 PM IST
सार
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अर्जुन ने काजल के साथ अभद्रता की थी। इस घटना से आहत होकर काजल ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। खबर पर पहुंचे मायके पक्ष की ओर से कराई गई एफआईआर में पति अर्जुन के साथ देवर, सास और ससुर को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
महिला ने की खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बसंत विहार में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मूलरूप से हापुड़ के सेनापुरी की 28 वर्ष की काजल की शादी 10 साल पहले बसंत विहार के अर्जुन संग हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही अर्जुन दहेज के लिए दबाव बनाता था। वह नशे का आदी था और आए दिन घर में मारपीट करता था। 5 अगस्त की रात अर्जुन शराब पीकर घर आया था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अर्जुन ने काजल के साथ अभद्रता की थी। इस घटना से आहत होकर काजल ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। खबर पर पहुंचे मायके पक्ष की ओर से कराई गई एफआईआर में पति अर्जुन के साथ देवर, सास और ससुर को भी नामजद किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ये सभी मिलकर काजल से दहेज मांगते थे। वे काजल को मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित करते थे। यह उत्पीड़न शादी के बाद से ही जारी था, जिससे काजल परेशान रहती थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने के मुख्य आरोपी पति अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अर्जुन को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।