फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dispute over construction of stadium in Gulveer Singh village

Stadium: पदक विजेता गुलवीर सिंह के गाव में स्टेडियम बनवाने को लेकर रार, लग रहा सियासी तड़का, आया नया मोड़

Sun, 09 Aug 2026 01:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 09 Aug 2026 01:22 PM IST
सार

ऋषिपाल सिंह का कहना है कि वह गुलवीर सिंह के साथ हैं। पूर्व में पदक जीतने पर उनके गांव में सड़क, उनके नाम से द्वार बनवाया। गुलवीर सिंह, उनका परिवार या ग्रामीण अपने गांव में स्टेडियम बनवाते हैं तो मैं अपनी निधि से उसमें एक करोड़ रुपये दूंगा। चाहे तो आधी रकम 2026 की निधि में ले लें और बाकी 2027 की निधि में ले लें।

विज्ञापन
Dispute over construction of stadium in Gulveer Singh village
गुलवीर सिंह - फोटो : IANS

विस्तार

कॉमनवेल्थ में पदक विजेता गांव सिरसा के धावक गुलवीर सिंह के नाम पर उनके गांव में स्टेडियम की मांग पर शुरू हुई रार में सियासी तड़का आग में घी का काम करता दिख रहा है। जो स्टेडियम पालीमुकीमपुर पर विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चौधरी ऋषिपाल सिंह के प्रस्ताव पर स्वीकृत हुआ है, वह तीन साल पुराना प्रस्ताव है। अब उसके निर्माण की तैयारी के बीच सियासी सिपाहियों ने मुद्दे में गरमाहट ला दी है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि इस स्टेडियम के निर्माण का भविष्य कहीं विवादों में न अटक जाए?

विज्ञापन


एमएलसी ऋषिपाल सिंह द्वारा पालीमुकीमपुर चौराहे के पास जो स्टेडियम का प्रस्ताव दिया था। वह मंजूर हुआ है। इसके पीछे का मकसद यह बिजौली, हरदोई, पाली-तोछी, महेरा आदि क्षेत्र का सेंटर है। इस सेंटर पर कई दर्जन गांव जुड़ रहे हैं। जिसकी स्वीकृति के बाद खेल विभाग की टीम ने भी दो दिन पहले जमीन का मौका मुआयना कर निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। चूंकि गुलवीर सिंह इसी क्षेत्र के गांव सिरसा के हैं, इसलिए एमएलसी ने इस स्टेडियम को गुलवीर सिंह के नाम पर कराने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन


गुलवीर सिंह, उनका परिवार व गांव चाहता है कि गुलवीर सिंह के नाम से उनके गांव सिरसा में ही स्टेडियम बने। एमएलसी के ऐलान के बाद परिवार अपनी जिद पर है कि स्टेडियम उनके गांव में बने। इसी जिद पर सियासी सिपाहियों ने मुद्दे को तूल देना शुरू कर दिया है। ऐसे में अंदेशा है कि अगर मुद्दा तूल पकड़ा तो कहीं स्टेडियम का निर्माण कहीं विवादों में न फंस जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलवीर के गांव में स्टेडियम के लिए देंगे एक करोड़ : ऋषिपाल
ऋषिपाल सिंह का कहना है कि वह गुलवीर सिंह के साथ हैं। पूर्व में पदक जीतने पर उनके गांव में सड़क, उनके नाम से द्वार बनवाया। क्षेत्र का होने के नाते पाली के स्टेडियम का नाम गुलवीर के नाम पर कराना तय किया है। गुलवीर सिंह, उनका परिवार या ग्रामीण अपने गांव में स्टेडियम बनवाते हैं तो मैं अपनी निधि से उसमें एक करोड़ रुपये दूंगा। चाहे तो आधी रकम 2026 की निधि में ले लें और बाकी 2027 की निधि में ले लें।

न इस विषय पर गुलवीर सिंह या उनके परिवार के किसी सदस्य से कोई विवादित बात हुई है। उनका कहना है कि हमारा मकसद कतई ऐसा नहीं कि गुलवीर के गांव में स्टेडियम न बने। वे उनके गांव में स्टेडियम बनवाने के साथ हर संभव मदद करेंगे। जहां गुलवीर कहेंगे, वहां साथ खड़े होंगे। पर इस स्टेडियम को उनके गांव से जोड़कर गलत सियासत हो रही है।

हम तो सिर्फ गांव में चाहते स्टेडियम : माेनू
गुलवीर सिंह के भाई मोनू का कहना है कि हम और हमारा भाई गुलवीर सिंह सिर्फ इतना चाहते हैं कि गुलवीर सिंह के नाम का पत्थर लगा स्टेडियम हमारे गांव में ही बने। काफी जमीन गांव में है। दूसरे किसी गांव के स्टेडियम को गुलवीर सिंह का नाम न दिया जाए। यही बात गुलवीर सिंह ने एमएलसी से कही है। बाकी किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed