फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water came in Madrak Rajbaha

20 साल बाद: 20 किमी लंबे रजबहा में हुआ कुछ ऐसा, देखते रह गए किसान, यह है मामला

Sun, 09 Aug 2026 11:22 AM IST
Chaman Kumar Sharma आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 09 Aug 2026 11:22 AM IST
सार

मडराक रजबहा इगलास के गांव मूसेपुर स्थित अमरपुर रजबहा के किमी 15.500 से निकलता है। इसकी टेल गांव पूरनमल मडराक तहसील कोल में है। इसका निर्माण वर्ष 1991 में मध्य गंगा नहर परियोजना फेज-1 में हुआ था।

विज्ञापन
Water came in Madrak Rajbaha
20 किमी लंबा मडराक रजबहा - फोटो : एआई

विस्तार

अलीगढ़ के मडराक रजबहा में 20 वर्ष बाद पानी आ गया है। कीचड़, गाद, घास और जलकुंभी आदि उगने से इसमें पानी का बहाव नहीं हो पा रहा था। इस समस्या को दूर करने के लिए इसका जीर्णोद्धार कराया गया है।

विज्ञापन


मडराक रजबहा इगलास के गांव मूसेपुर स्थित अमरपुर रजबहा के किमी 15.500 से निकलता है। इसकी टेल गांव पूरनमल मडराक तहसील कोल में है। इसका निर्माण वर्ष 1991 में मध्य गंगा नहर परियोजना फेज-1 में हुआ था। लगभग 20 किलोमीटर लंबे इस रजबहा में 135 क्यूसेक यानी लगभग 38,227 लीटर पानी प्रति सेकंड बहता है। इससे लगभग पांच हजार हेक्टेयर कृषि भूमि की खरीफ के सीजन में सिंचाई होती है।
विज्ञापन

मडराक रजबहा का टेल भाग, जो गांव पूरनमल में हैमडराक रजबहा की मरम्मत तीन चरणों में की गई। पहला चरण शुरुआती पांच किमी तक रहा, दूसरा किमी नंबर 9.450 से 10.450 तक है। तीसरा किमी नंबर 17.750 से 19.750 तक है। मरम्मत के बाद पानी का बहाव ठीक हो गया है। गंगा संगठन के मार्गदर्शन में अलीगढ़ खंड गंगा नहर ने यह जीर्णोद्धार कराया है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन राजेंद्र कुमार ने बताया कि रजबहा में टेल तक पानी पहुंचने से लगभग 10 हजार किसानों की सिंचाई की समस्या दूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपालपुर रजबहा में पहुंच पानी
मडराक रजबहा की टेल से ही गोपालपुर रजबहा निकला है, जिसकी लंबाई 19 किमी है। इसमें पानी का बहाव 60 क्यूसेक यानी लगभग 1700 लीटर प्रति सेकंड है। गोपालपुर रजबहा के टेल भाग से मडराक माइनर निकली है, जिसके किमी .550 से नोहटी माइनर निकलती है। जिसकी लंबाई 2.900 किमी है। इन तीनों में भी पानी बहने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed