फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Labourer's throat slit and killed in Bhujpura following a dispute over drinking alcohol

Aligarh News: भुजपुरा में शराब पीने के विवाद में मजदूर की गला रेतकर हत्या

Sun, 09 Aug 2026 02:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Labourer's throat slit and killed in Bhujpura following a dispute over drinking alcohol
घटना के बाद मौके पर परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद 
थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भुजपुरा ठाकुर वाली गली में शनिवार देर रात शराब पीने के विवाद में मजदूर जावेद (40) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने साथी ई-रिक्शा चालक फरजान पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त जावेद और उसका साथी ई-रिक्शा चालक फरजान एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी फरजान ने धारदार हथियार से जावेद के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन



परिजन और स्थानीय लोग खून से लथपथ जावेद को तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जावेद भुजपुरा स्थित ठाकुर वाली गली का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, जावेद की पत्नी लंबे समय से जीवनगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी और सीओ प्रथम संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ सिटी संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से मिलने वाली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।




इधर, घटना की जानकारी पाकर समाजवादी पार्टी के कई स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंच गए। सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद, नसीर सैफ, सलाउद्दीन, नाजिम सुहेल अहमद ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed