मां तुझे प्रणाम सद्भावना रैली: हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति, भारत माता के उद्घोष से गूंजा अलीगढ़
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से सुबह नौ बजे जैसे ही अमर उजाला मां तुझे प्रणाम सद्भावना रैली निकली माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। पूरा शहर भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथों में लहराता तिरंगा, कदमों में देशभक्ति का जोश और फिजाओं में गूंजते भारत माता के जयकारे... शनिवार सुबह अलीगढ़ के रामघाट रोड, केलानगर चौराहा और मैरिस रोड राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगी नजर आईं। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से सुबह नौ बजे जैसे ही अमर उजाला मां तुझे प्रणाम सद्भावना रैली निकली माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। पूरा शहर भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा।
सद्भावना रैली को महापौर प्रशांत सिंघल, डीएम अविनाश कुमार, एसएसपी नीरज जादौन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्टेडियम से शुरू हुई रैली केलानगर, मैरिस रोड, लक्ष्मीबाई मार्ग, किशनपुर तिराहा होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची। रास्ते में लोगों ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। स्कूलों की ओर से प्रस्तुत की गईं देशभक्ति आधारित झांकियां रैली का विशेष आकर्षण रहीं। चंद्रयान मॉडल और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के किरदार को बच्चे ने निभाया। झांकियों के माध्यम से देश की एकता, वीर जवानों के शौर्य और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। रैली का समापन स्टेडियम में राष्ट्रगान से हुआ। संचालन अर्चना फौजदार ने किया।
रैली में बच्चों का उत्साह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। बैंड की प्रस्तुति और देशभक्ति के नारों से वातावरण में जो ऊर्जा दिखाई दी, उसने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया। - प्रशांत सिंघल, महापौर
रैली में बैंड दल की शानदार प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यह दृश्य देखकर मुझे अपने बचपन की याद आ गई। अगर मन लगाकर पढ़ते हैं तो यही सच्ची देश सेवा है। - अविनाश कुमार, डीएम
रैली में बड़ी संख्या में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखकर मन प्रसन्न हो गया। आज के बच्चे काफी ऊर्जावान हैं। सब इसी तरह आगे बढ़ते रहें। बैंड की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया। - नीरज जादौन, एसएसपी
मां तुझे प्रणाम सद्भावना रैली देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देने वाली सराहनीय पहल है। -प्रवीण मंगला, सीएमडी, ओजोन सिटी
यह रैली युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करेगी। - डॉ. नरेंद्र सांगवान, निदेशक सांगवान सिटी
ऐसे आयोजनों से शहर में भाईचारे और सद्भाव की भावना को नई मजबूती मिलती है। - अभिषेक अग्रवाल, प्रबंध निदेशक सेठ मलूक चंद्रा इंटरनेशनल स्कूल
रैली नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करने का शानदार प्रयास है। - डॉ. दिनेश शर्मा, निदेशक, शर्मा ऑर्थो मल्टी हॉस्पिटल
तिरंगे के साथ कदमताल करना गर्व का पल है। रैली ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। - दिंकल अग्रवाल, प्रबंध निदेशक एकत्व स्मार्ट सिटी
यह रैली राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का सराहनीय प्रयास है। - योगेंद्र कुमार, सीडीओ
रैली विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाने का बेहतर माध्यम है। - डॉ. पूरन सिंह, डीआईओएस
मां तुझे प्रणाम जैसी रैली शहरवासियों को एक मंच पर लाकर देशभक्ति और सद्भाव का संदेश देती है। - राकेश कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम
राष्ट्रभक्ति केवल भावना नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का संकल्प भी है। - डॉ. अजयवर्धन आचार्य, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू
ऐसे आयोजन से समाज में देशभक्ति की भावना के साथ सौहार्द और जिम्मेदारी का भाव भी मजबूत होता है। - पूनम लता, जिला क्रीड़ा अधिकारी
तिरंगे के दीदार को थम गए कदम, छतों और बालकनी से कैमरों में कैद हुई रैली
रैली में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक झलक पाने के लिए लोग अपने घरों की छतों, बालकनी और प्रतिष्ठानों के बाहर आकर रुक गए। हाथों में मोबाइल लिए लोग बैंड दल की प्रस्तुति, तिरंगों से सजे वाहनों और आकर्षक झांकियों को कैमरे में कैद करते नजर आए। सड़कों पर कदम रोककर रैली को निहारते लोग और छतों से तिरंगे के साथ झांकते बच्चे देशभक्ति के माहौल को और खास बना रहे थे। बैंड की जोशीली धुनें और देशभक्ति के जयकारे सुनकर राहगीरों में भी उत्साह नजर आया।
अधिकारियों की रही मौजूदगी
सीडीओ योगेंद्र कुमार, डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, इग्नू के निदेशक डॉ. अजयवर्धन आचार्य, सहायक सूचना निदेशक संदीप कुमार मौजूद रहे।
विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत
झांकी और बैंड की प्रस्तुति का मूल्यांकन डीएस कॉलेज के चित्रकला विभाग की प्रभारी प्रो. सुनीता गुप्ता, टीकाराम कन्या महाविद्यालय की शिक्षिका प्रो. नीता वार्ष्णेय, एसवी कॉलेज की शिक्षिका प्रो. तनु वार्ष्णेय, मॉडल सोनिका सिंह करेंगी। जल्द ही विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की जाएगी। प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3100 और तृतीय पुरस्कार के रूप में 2,100 रुपये दिया जाएगा।
ये रहे मौजूद
ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीन मंगला, सांगवान सिटी के निदेशक डॉ. नरेंद्र सांगवान, ड्रीम इंटरनेशनल स्कूल से प्रधानाचार्य कुमकुम शर्मा, प्रबंधक सुलेखा चौधरी, एचबी इंटर कॉलेज से एनसीसी अधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह, राहुल साांकृत्यान, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज से पंकज कुमार, विकास राव, दीपिका शर्मा, नीरज मौय, सर्वोदय पब्लिक स्कूल के निदेशक एके पाल, करणी सेना से ज्ञानेंद्र चौहान, पुरातन छात्र समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप के गुप्त, एसएमबी इंटर कॉलेज से एनसीसी अधिकारी भूपेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार सिंह, सीपी सिंह, सुनील पाल, कृष्णा गुप्ता आदि।