फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PhD student Junaid from AMU arrested for Rs 400 crore fraud

UP: एएमयू से पीएचडी कर ठगने लगा प्रोफेसर-डॉक्टर व हाई प्रोफाइल को, दबोचा, ऐसे करता था ठगी

Sat, 08 Aug 2026 02:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 08 Aug 2026 02:30 PM IST
सार

आरोपी करीब तीन साल तक इस तरह लोगों से पैसे जुटाता रहा। शुरुआती समय में लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन वर्ष 2025 में निवेशकों को ठगी का शक होने लगा। इसके बाद शिकायतें पुलिस तक पहुंचीं और आरोपी पुलिस की निगरानी में आ गया।

विज्ञापन
PhD student Junaid from AMU arrested for Rs 400 crore fraud
गिफ्तार जुनैद अहमद - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू के सैकड़ों कर्मचारियों और आम लोगों से करीब 400 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में पुलिस ने जुनैद अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने निवेश के नाम पर लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर ठगी की। उसके पास तीन फर्जी आधार कार्ड और 25 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि जुनैद अहमद को शुक्रवार को अनूपशहर रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, अनूपशहर रोड स्थित एमराल्ड गुलिस्ता अपार्टमेंट में रहने वाले जुनैद अहमद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से वर्ष 2019 में कॉमर्स विषय में पीएचडी की थी। उसके परिवार के कुछ सदस्य चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े बताए गए हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि जुनैद ने वर्ष 2022 में मैरिस रोड स्थित लैंडमार्क मॉल में साईना फाइनेंशियल एडवाइजर नाम से कार्यालय खोला था। पुलिस के मुताबिक यह कार्यालय फर्जी तरीके से संचालित किया जा रहा था। आरोपी ने लोगों को साईना इन्वेस्टमेंट, साईना हॉलिडेज और सेहला फार्मा जैसी योजनाओं में निवेश करने का झांसा दिया। पुलिस के अनुसार, जुनैद एएमयू के कर्मचारियों और अन्य लोगों को योजनाओं में पैसा लगाने पर अधिक लाभ मिलने का भरोसा दिलाता था। विश्वास में लेने के बाद वह अपने कर्मचारियों और सहयोगियों के बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवा लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी करीब तीन साल तक इस तरह लोगों से पैसे जुटाता रहा। शुरुआती समय में लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन वर्ष 2025 में निवेशकों को ठगी का शक होने लगा। इसके बाद शिकायतें पुलिस तक पहुंचीं और आरोपी पुलिस की निगरानी में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed