फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jewelry and cash worth lakhs stolen from an empty rented house

Aligarh News: खाली किराये के मकान से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

Mon, 10 Aug 2026 02:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth lakhs stolen from an empty rented house
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
क्वार्सी इलाके की पंचवटी कॉलोनी में चोरों ने किराये के खाली मकान के मेन गेट और कमरे के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय मकान में कोई नहीं था।
विज्ञापन

पंचवटी कॉलोनी में नवाब सिंह के मकान में बुलंदशहर के मांगरोल निवासी धर्म सिंह पत्नी नीतू के साथ किराये पर रहते हैं। नीतू की तबीयत खराब होने के कारण वह एक अगस्त से बुलंदशहर के कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


इसी वजह से मकान में ताला लगा था। पांच अगस्त की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मकान मालिक नवाब सिंह ने धर्म सिंह को फोन कर घर के ताले टूटे होने और सामान बिखरा होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे धर्म सिंह ने बताया कि चोर 20 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात ले गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed