{"_id":"6a05522ac038df14e102147b","slug":"no-shots-were-fired-heresuspense-surrounds-shooting-incident-at-dosanjh-s-manager-s-residence-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"इत्थे कोई गोली नहीं चल्ली...: दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग पर सस्पेंस; पुलिस का पहरा, बिश्नोई गैंग का दावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इत्थे कोई गोली नहीं चल्ली...: दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग पर सस्पेंस; पुलिस का पहरा, बिश्नोई गैंग का दावा
Thu, 14 May 2026 10:10 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, निसिंग (करनाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, निसिंग (करनाल)
Published by: Naveen
Updated Thu, 14 May 2026 10:10 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से टाइसन बिश्नोई आरजू बिश्नोई नामक आईडी से गोंदर गांव में दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर गोंदर में गोली चलाने की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ के मैनेजर का घर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के गोंदर के रणजीत नगर निवासी मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर फायरिंग की सूचना के बाद पहुंची पुलिस और लोगों के बार-बार पूछने से परिवार के सदस्य दहशत में है। परिवार के सदस्य किसी से कोई बात करने के लिए तैयार नहीं है। बुधवार को जब पत्रकार कांग के घर पहुंचे तो मैनेजर के परिवार बोला इत्थे न कोई गोली चल्ली ते ना कोई रोल़ा होया। तुसी बार-बार आके सानू तंग ना करो, चा पाणी पीओ ते जाओ।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर कांग डेरे के बाहर सीआईए दो की गाड़ी तैनात है, इसके अलावा डायल 112 की गाड़ी भी लगातार गश्त कर रही है। परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई है इसके बावजूद भी पुलिस फायरिंग होने की बात को सिरे से नकार रही है। केवल जांच करने की बात कही जा रही है। मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से टाइसन बिश्नोई आरजू बिश्नोई नामक आईडी से गोंदर गांव में दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर गोंदर में गोली चलाने की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
इसके बाद से करनाल सीआईए दो, असंध सीआईए, एसटीएफ और डीएसपी मुख्यालय संदीप माैके पर पहुंचे थे। पुलिस ने जांच की थी लेकिन परिवार की ओर से न तो कोई शिकायत दी गई है। परिवार लगातार फायरिंग की बात को नकार रहा है। वहीं इसके बाद से परिवार के सभी सदस्य दहशत में है। न तो कोई घर से बाहर आया है और न इसके बारे में कोई बात कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं, परिवार की सुरक्षा की दृष्टि से लगातार पुलिस की गाड़ियां गश्त कर रही है। दूसरी ओर सूत्रों का दावा है कि मंगलवार शाम को दो फायर हुए थे। एक गोली गेट में लगी थी। दूसरी गोली दीवार में लगी थी। हालांकि गेट के अंदर एक नट बोल्ट लगा हुआ है। वहां पर काला पेंट भी किया गया है।