{"_id":"6a346269b7daaa7b23003a86","slug":"elderly-man-dies-following-a-dispute-at-a-panchayat-meeting-murder-fir-registered-karnal-news-c-18-1-knl1006-931130-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पंचायत में हुए झगड़े में बुजुर्ग की मौत, हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पंचायत में हुए झगड़े में बुजुर्ग की मौत, हत्या की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनाल। खेती के लिए पट्टे पर दी गई जमीन के पैसों के लेनदेन को लेकर निसिंग खंड के अमुपुर गांव में बुलाई गई पंचायत उस समय मातम में बदल गई, जब कहासुनी और धक्का-मुक्की में 78 वर्षीय बुजुर्ग सूबा सिंह की मौत हो गई। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। परिजनों ने बुजुर्ग की हत्या के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जानपाल पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। हालांकि मौत पिटाई से हुई या हृदयगति रुकने से, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मृतक के बेटे जयमल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इंद्र सिंह ने जानपाल सिंह की करीब सात एकड़ कृषि भूमि पट्टे पर लेने के लिए पहले ही राशि दे दी थी। बाद में जानपाल सिंह ने स्वयं खेती करने की बात कहते हुए जमीन पट्टे पर देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद इंद्र सिंह ने अपनी दी गई रकम वापस मांगी। शिकायत के अनुसार दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी थी कि 16 जून को राशि लौटा दी जाएगी लेकिन तय तारीख पर भी पैसे वापस नहीं किए गए। इसी विवाद के समाधान के लिए वीरवार को पंचायत बुलाई गई थी।
पंचायत में बढ़ा विवाद, फिर शुरू हुई धक्का-मुक्की :
पुलिस के अनुसार, पंचायत के लिए सूबा सिंह सहित दोनों पक्षों के कई लोग जानपाल सिंह के डेरे पर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान पैसे लौटाने के मुद्दे पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद मारपीट भी हुई। इसी दौरान 78 वर्षीय सूबा सिंह अचानक जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें निसिंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। निसिंग थाना प्रभारी कृष्ण का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी।