{"_id":"69ac8699811fbfbe1f0486ae","slug":"four-accused-caught-with-smack-karnal-news-c-18-knl1018-859999-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्मैक के साथ पकड़े चार आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्मैक के साथ पकड़े चार आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-32, 33 थाना क्षेत्र से एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों के पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी कार में सवार थे। जल्द अमीर होने के लिए स्मैक बेचने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पालम रेजीडेंसी निवासी रोहन, वकीलपुरा निवासी उदय, सेक्टर सात निवासी अनुराग और सेक्टर आठ निवासी असीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक और एक सियाज कार बरामद की है। पुलिस ने सेक्टर 32 थाना में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्जकी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जल्दी अमीर बनने तथा अपने शौक पूरे करने के उद्देश्य से स्मैक बेचने व स्वयं सेवन करने का कार्य करते थे। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान संदेह के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। संवाद
Trending Videos