{"_id":"69bc55db1cd8633541015431","slug":"four-vehicles-collided-on-the-highway-a-major-accident-was-averted-karnal-news-c-18-knl1018-868198-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हाईवे पर चार वाहन भिड़े, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हाईवे पर चार वाहन भिड़े, बड़ा हादसा बचा
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बुधवार रात चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराया और यातायात को सुचारु करवाया।
पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक वॉल्वो बस हाईवे पर लेन बदल रही थी। इसी दौरान पीछे चल रही एक पिकअप बस के साइड से टकरा गई। टक्कर के बाद बस और पिकअप सड़क पर ही रुक गए जिससे पीछे आ रहे वाहनों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी। इससे पिकअप आगे की ओर धकेल दी गई। हादसा यहीं नहीं थमा ट्रक के ठीक पीछे चल रही एक अन्य पिकअप भी समय पर ब्रेक नहीं लगा सकी और उसने ट्रक में टक्कर मार दी। इस तरह कुछ ही सेकंड में चार वाहन एक के बाद एक भिड़ गए।
हाईवे पर बनी जाम की स्थिति
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। रात का समय होने के बावजूद सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा लेन बदलते समय संतुलन और दूरी का ध्यान न रखने के कारण हुआ।
Trending Videos