फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lemon is squeezing people's pockets

Karnal News: नींबू निचोड़ रहा लोगों की जेब

Tue, 21 Apr 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 21 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Lemon is squeezing people's pockets
पूरानी सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गर्मी का मौसम आते ही लोग नींबू पानी का सेवन जरूर करते हैं। पानी में नींबू को निचोड़ते हैं। इस बार नींबू लोगों की जेब निचोड़ रहा है। मांग बढ़ी है, तो दाम भी बढ़े हैं। मंडी में नींबू करीब 200 से लेकर 250 प्रति किलो बिक रहा है। मंडियों में इसकी कमी भी हो गई है।
सुबह के समय नई सब्जी मंडी में आढ़तियों ने बताया कि नींबू पीछे से ही कम आ रहा है। फिलहाल राजस्थान और गुजरात से नींबू आ रहा है। दोनों की किस्म अलग है। राजस्थान से आने वाला नींबू करीब 200 से 230 रुपये प्रति किलो और गुजरात से आने वाला नींबू करीब 250 से 280 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। रेहड़ी व फड़ वाले करीब 280 रुपये प्रति किलो में बेच रहे हैं। हालांकि आने वाले कुछ दिनों में इसकी कीमत कम हो सकती है।
विज्ञापन

शिकंजी के दाम बढ़े
जो लोग रेहड़ी पर नींबू की शिकंजी बेचते हैं उन्होंने दाम पिछले वर्ष की तुलना में 5-10 रुपये बढ़ा दिए हैं। आढ़तियों ने बताया कि रेहड़ी वाले 200 रुपये प्रति किलो वाला नींबू लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कीमत ने कम की खरीद
आढ़ती कश्मीरी लाल ने बताया कि इस समय मंडी कीमत करीब 250 रुपये चल रही है। गर्मी के मौसम के शुरुआती दिनों में नींबू की कीमत जरूर बढ़ती है। रेहड़ी वालों ने भी खरीद कम कर दी है। पांच-दस किलो लेने वाले सिर्फ दो किलो नींबू लेकर जा रहे हैं।



सब्जी बेचने वाले बीजेंद्र ने बताया कि इस समय पुरानी सब्जी मंडी में बहुत कम नींबू है। कीमत बढ़ने के कारण ग्राहक बहुत कम खरीद कर रहे हैं। जो लोग नींबू पानी पीते थे वह अब दो रुपये वाला पैकेट लेकर पी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed