सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Municipal Corporation will remove encroachment from the roads

Karnal News: सड़कों से अतिक्रमण हटाएगा नगर निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will remove encroachment from the roads
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। शहर में गांधी चौक से निर्मल कुटिया, कल्पना चावला मेडिकल कालेज से दयाल सिंह काॅलेज और पुराने बस स्टैंड के पिछले हिस्से से महिला आश्रम कॉम्पलेक्स तक की सड़कों पर अतिक्रमण किया गया है। यहां रेहड़ी फड़ी वालों ने सड़क किनारे या फुटपाथ पर अवैध रूप से पोल, बोर्ड या अन्य सामग्री रखकर कब्जा किया है, उन पर अब निगम कार्रवाई करेगा। यहां नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के बाद इन जगहों का अधिकारी नियमित निरीक्षण भी करेंगे। ये आदेश महापौर रेणु बाला गुप्ता ने निगम अधिकारियों को दिए हैं।
उन्होंने ये भी कहा कि जो रेहड़ी वाले शहर में संचालन करते हुए अगर अपना कार्य करते हैं उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा लेकिन अगर वे किसी भी एक स्थान पर अवैध रूप से अपना फड़ जमाते हैं या व्यवस्था बिगाड़ते हैं तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सफाई की दृष्टि से सभी रेहड़ी फड़ी वालों को हरा और नीला डस्टबिन अवश्य रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर रेणु बाला ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में स्वच्छ शहर श्रेणी के अंतर्गत (50000-300000) जनसंख्या में पूरे देश में तीसरे स्थान पर रहा और यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाला हरियाणा का पहला शहर बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed