फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Prisoner dies, suspected to be from a heart attack

Karnal News: बंदी की मौत, दिल का दौरा पड़ने की आशंका

Sat, 18 Apr 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 18 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Prisoner dies, suspected to be from a heart attack
विलाप करते मृतक के परिजन स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिला जेल करनाल में बंदी 25 वर्षीय सोनू उर्फ बाला की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। प्रारंभिक जांच में दिल का दौरा पड़ने की बात कही जा रही है।
जांच अधिकारी टेकचंद ने बताया कि सोनू को 31 जुलाई, 2022 को गिरफ्तार किया गया था। वह 31 मार्च से जेल में अंडर ट्रायल बंदी था। 13 अप्रैल को उसकी अदालत में पेशी हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जेल में उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट और डॉक्टरों के बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed