{"_id":"69e3f07ef1508348e70e5ecf","slug":"queues-for-cylinders-in-tarawadi-from-5-am-karnal-news-c-18-knl1018-888563-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तरावड़ी में सिलिंडर के लिए सुबह 5 बजे से लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तरावड़ी में सिलिंडर के लिए सुबह 5 बजे से लगी कतार
Sun, 19 Apr 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने वालों की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। तरावड़ी शहर में गैस सिलिंडर का संकट बना हुआ है। शनिवार को एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने के लिए सुबह 5 बजे से ही कतार लग गई।
दोपहर एक बजे तक नंबर आने पर कई लोगों को यह कहकर लौटा दिया गया कि सिलिंडर खत्म हो गए हैं, कल आना। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि सिलिंडर की कालाबाजारी की जा रही है। ब्लैक में 2000 रुपये में सिलिंडर दिया जा रहा है।
गांव ललयानी, शेखनपुर की महिला अमरजीत कौर और सुखवंत कौर ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं लेकिन अब तक उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाया। अंजनथली निवासी जगतार सिंह ने कहा कि वह सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक कतार में लगे रहे लेकिन उन्हें भी निराश होकर लौटना पड़ा।