सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   RPCA Delhi Academy won the match by 114 runs

Karnal News: आरपीसीए दिल्ली अकादमी ने 114 रन से जीता मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 28 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
RPCA Delhi Academy won the match by 114 runs
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शाॅट खेलती ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

करनाल। ठाकुर धूम सिंह की याद में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्यारहवें दिन शुक्रवार को दो मैच का आयोजन किया गया। पहला मैच आरपीसीए दिल्ली अकादमी और राणा स्टार क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। दूसरा मैच भारत क्रिकेट अकादमी और 11 स्टार क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। पहले मैच में आरपीसीए दिल्ली अकादमी ने 114 रन से मैच अपने नाम कर लिया और दूसरे मैच में 11 स्टार क्रिकेट अकादमी ने पांच विकेट से मैच जीता।
कोच उधम राणा ने बताया कि पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए आरपीसीए दिल्ली अकादमी की टीम ने 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राणा स्टार क्रिकेट अकादमी की टीम 24.2 ओवर में मात्र 74 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और मैच हार गई। आरपीसीए दिल्ली अकादमी की ओर से गेंदबाज पारूनीका ने 4.3 ओवर में तीन रन देकर चार विकेट अपने नाम किए और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत क्रिकेट अकादमी की टीम ने 38 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में 11 स्टार क्रिकेट अकादमी की टीम 32.4 ओवर में पांच विकेट रहते मैच जीत लिया। भारत क्रिकेट अकादमी की बल्लेबाज सीरत कौर ने 55 गेंदों पर 45 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं। 11 स्टार क्रिकेट अकादमी की तन्नु कश्यप ने तीन ओवर में पांच रन देकर दो विकेट अपने नाम किए और उनकी टीम की बल्लेबाज वंशिका ने 73 गेंदों पर 36 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed