फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Runner Simran earned fame with her speed and became an example.

Karnal News: धावक सिमरन ने रफ्तार से कमाया नाम, बनीं मिसाल

Sun, 19 Apr 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 19 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Runner Simran earned fame with her speed and became an example.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिले के कलामपुरा गांव की एथलीट सिमरन एथलेटिक्स ट्रैक पर अपनी रफ्तार से पहचान बना रही हैं। वह पीटी ऊषा जैसी महान धावक बनने का सपना संजोए हैं। छह साल में अपनी मेहनत से उन्होंने मिसाल कायम की है।

सिमरन ने कर्ण स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। वरिष्ठ वर्ग में 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करती हैं। एथलेटिक्स कोच ऋषि कुमार ने बताया कि सिमरन आजकल दिल्ली में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ अभ्यास कर रही हैं। वह जब भी करनाल में अपने गांव कमालपुर में आती हैं तो कर्ण स्टेडियम में अभ्यास के लिए जरूर आती हैं। युवा एथलीटों को प्रेरणा देकर जाती हैं। सिमरन ने बताया कि वह अक्तूबर माह में राष्ट्रीय स्तर की वरिष्ठ वर्ग एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

उपलिब्धयां
- 2022 में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक, नॉर्थ जोन 1500 मीटर में कांस्य पदक जीता।

- 2023 में बोधगया (बिहार) में राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में रजत पदक हासिल किया।

- 2024 में अंडर-20 जूनियर 10 किमी क्रॉस कंट्री में स्वर्ण पदक जीता नेशनल के लिए चयन हुआ।
- 2025 में वरिष्ठ वर्ग की 10 किलोमीटर क्राॅस कंट्री में प्रतिभाग किया।

- 2026 की शुरुआत में ही वरिष्ठ वर्ग की 10 किलोमीटर क्राॅस कंट्री में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed