{"_id":"6a0e253f67632a4cf5013850","slug":"rural-sanitation-workers-staged-a-protest-karnal-news-c-18-knl1018-910344-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन राज्य हरियाणा ने समर्थन किया है। सरकार एक तरफ स्वच्छ भारत सुंदर भारत का अलाप जप रही है, वहीं सफाई कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। हरियाणा सरकार पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्णय की भी अवहेलना कर रही है। ये बात बुधवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन राज्य अध्यक्ष जगमाल सिंह और राज्य महासचिव राजेंद्र ने कही। वे बुधवार को सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा लंबित मांगों के लिए 16-17 मई को दो दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल आयोजित की थी। सरकार की बेरुखी के चलते ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को 20 मई तक बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और प्रदेशव्यापी हड़ताल के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए हड़ताली कर्मचारियों के मांग मुद्दों का समर्थन करते हैं। यूनियन मांग करती है कि सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ठेका प्रथा समाप्त की जाए। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को शहरी सफाई कर्मचारियों के बराबर वेतन और सुविधाएं दी जाएं।
26 हजार न्यूनतम वेतन दिया जाए और समय पर भुगतान सुनिश्चित हो। ईपीएफ, ईएसआई, पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं लागू की जाएं। सुरक्षा उपकरण जैसे दस्ताने, मास्क, सेफ्टी किट उपलब्ध कराए जाएं। सीवर व सफाई कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन हो। पंचायतों के अधीन शोषण और अस्थिर व्यवस्था खत्म कर नियमित सरकारी ढांचा बनाया जाए।
विज्ञापन
26 हजार न्यूनतम वेतन दिया जाए और समय पर भुगतान सुनिश्चित हो। ईपीएफ, ईएसआई, पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं लागू की जाएं। सुरक्षा उपकरण जैसे दस्ताने, मास्क, सेफ्टी किट उपलब्ध कराए जाएं। सीवर व सफाई कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन हो। पंचायतों के अधीन शोषण और अस्थिर व्यवस्था खत्म कर नियमित सरकारी ढांचा बनाया जाए।
विज्ञापन