{"_id":"69e3ef0a3d12c33ddc07552f","slug":"sacks-arrive-at-nising-grain-market-vying-for-purchase-among-commission-agents-and-accountants-karnal-news-c-18-knl1018-888564-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निसिंग अनाज मंडी में पहुंचा बारदाना, आढ़तियों व मुनीमों में लेने की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निसिंग अनाज मंडी में पहुंचा बारदाना, आढ़तियों व मुनीमों में लेने की होड़
Sun, 19 Apr 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
मारामारी... निसिंग अनाज मंडी में बारदाना के लिए जुटी आढ़तियों , मुनीमों की भीड़ , मोटरसाइकिल प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। निसिंग अनाज मंडी में शनिवार को खरीद एजेंसी हैफड़ के बारदाने की एक गाड़ी पहुंची। आढ़ती व मुनीमों में होड़ मच गई। जिस एक गांठ बारदाना जाना था वहां आढ़ती दो-दो गांठ ले गए। ऐसे में बहुत से आढ़तियों को मायूसी हाथ लगी।
आढ़ती दिदार सिंह, जसपाल सिंह, ईशम, पवन, रामदिया का आरोप है कि खराब मौसम में उनकी दुकानों पर खुले आसमान के नीचे गेहूं पड़ा है। तिरपाल भी नहीं है। हैफड निरीक्षक विकास ने बताया कि पिछले चार दिनों में करीब 325 बेल बारदाना पहुंचा है। इससे पूर्व 1250 बेल बारदाना आढ़तियों को वितरित किया गया है। अब आढ़तियों को पीपी बारदाना वितरित किया जाएगा। नियम के मुताबिक आढ़तियों को खुले में बारदाना नहीं दे सकते। एक बेल में 500 बैग होते हैं। आढ़तियों से लैटर पैड लेकर बंद बेल ही दे सकते हैं। जोकि खरीद निरीक्षक की पोर्टल आईडी पर ऑनलाइन चढ़ाया जाता है। अगर उनके पास बेल में से खुला बारदाना बच जाता है तो उसे बाद में जमा करवा लिया जाता है।
स्टेट वेयर हाऊस निरीक्षक जोगिंदर ने बताया कि अनाज मंडी से अभी तक एक लाख 10 हजार क्विंटल गेंहू की खरीद की गई है और अनाज मंडी में खरीद अभी जारी है। इसमें से 35 हजार क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। वोहरा ट्रासंपोर्टर का कहना है कि उनकी करीब 45 गाड़ियां मंडी से उठान कर रही हैं और समय पर सभी आढ़तियों की दी जा रही है। स्टेट वेयर हाऊस का खरीदा गए गेहूं का उठान हो चुका है।