फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Show the government slip and get a free ultrasound done near your home.

Karnal News: सरकारी पर्ची दिखाओ, घर के पास कराओ निशुल्क अल्ट्रासाउंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Show the government slip and get a free ultrasound done near your home.
करनाल। गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अब हर महिला को सरकारी अस्पताल तक पहुंचने या जांच के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए जिले में 13 सेंटर निर्धारित किए हैं। संबंधित क्षेत्र की गर्भवती महिला को सरकारी पर्ची दी जाएगी और वह पर्ची दिखाकर सूचीबद्ध सेंटर पर अल्ट्रासाउंड निशुल्क करा सकेगी।
विज्ञापन

वस्था की खास बात यह है कि गर्भवती महिला को अपनी मर्जी से किसी भी सेंटर पर भेजने के बजाय उसके क्षेत्र के अनुसार संबंधित सेंटर की पर्ची दी जाएगी। इसके बाद महिला उस पर्ची के आधार पर निर्धारित सेंटर पर जाकर अल्ट्रासाउंड करा सकेगी। सीएमओ डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान एक से अधिक बार जांच की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में निशुल्क जांच की सुविधा खासकर उन परिवारों के लिए राहत वाली है, जो निजी जांच का खर्च आसानी से वहन नहीं कर सकते।
विज्ञापन

ये हैं निर्धारित सेंटर के नाम
स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार सूची में करनाल शहर के साथ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों को कवर किया गया है। सेक्टर-13 में नीरा नर्सिंग होम, सेक्टर-6 में शुभ अल्ट्रासाउंड, रामनगर में सिटी अल्ट्रासाउंड, सिटी यूपीएचसी क्षेत्र में धवन अल्ट्रासाउंड, इंदिरा कॉलोनी में बंसल अल्ट्रासाउंड को सूची में शामिल किया गया है। असंध में श्री श्याम मल्टीस्पेशलिटी, इंद्री में डिजिटल डायग्नोस्टिक, बल्ला में किरणदीप अल्ट्रासाउंड सेंटर, सांभली में शुभ अल्ट्रासाउंड, निगदू में पार्क अस्पताल, घरौंडा में उन हेल्थ केयर सेंटर, इंद्री में आत्म मनोहर जैन चैरिटेबल और नीलोखेड़ी में संगीता धवन अल्ट्रासाउंड सेंटर को सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed