{"_id":"69e7dec4ee3653b71a03f4e2","slug":"sports-along-with-studies-sports-nurseries-increased-in-schools-karnal-news-c-18-knl1018-890774-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पढ़ाई के साथ खेल भी, स्कूलों में बढ़ीं खेल नर्सरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पढ़ाई के साथ खेल भी, स्कूलों में बढ़ीं खेल नर्सरी
Wed, 22 Apr 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
कर्ण स्टेडियम की लॉन टेनिस खेल नर्सरी संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। वर्ष 2026 में हरियाणा की खेल नर्सरी योजना में कुछ नया हुआ है। इस बार खेल संस्थानों के साथ-साथ सरकारी और निजी स्कूलों ने भी खेल नर्सरी के लिए आवेदन किए। स्कूलों की खेल नर्सरियों में इजाफा हुआ है। इस वर्ष 34 स्कूलों में खेल नर्सरी मंजूर हुई हैं।
इस वर्ष माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की भागीदारी ने योजना को नई दिशा दी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी अपने ही संस्थान में बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। हरियाणा के युवा अब खेलों को करियर के रूप में गंभीरता से अपना रहे हैं। मजबूत आधारभूत ढांचे और प्रशिक्षण के साथ यह योजना भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
खेल नर्सरी के मानक
खेल मैदान व बुनियादी सुविधाएं जरूरी
एक संस्थान में अधिकतम दो नर्सरी
कोच और खिलाड़ियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड संस्थान रखेगा
खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की जाएगी
छात्रवृत्ति से मिलेगा प्रोत्साहन
नर्सरी में खिलाड़ियों को नियमित छात्रवृत्ति दी जाएगी
महीने में कम से कम 22 दिन उपस्थिति जरूरी
-- -- -- -- -- -- -- --
आयु वर्ग
छात्रवृत्ति
8 से 14 वर्ष
1500 रुपये
15 से 19 वर्ष
2000 रुपये
वर्जन
प्रत्येक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाता है। हर नर्सरी में 10 खिलाड़ी अतिरिक्त रखे जाते हैं। यदि किसी कारण से चयनित खिलाड़ी बाहर होता है तो प्रतीक्षा सूची से खिलाड़ी लिया जाता है। यदि किसी नर्सरी में खिलाड़ियों की संख्या 20 से कम रह जाती है तो उसे अस्थायी रूप से स्थगित किया जा सकता है। सुरेंद्र कुमार, मुख्य कोच, जिला खेल विभाग
विज्ञापन
।