सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The road between Sector 6 and 7 will be reconstructed at a cost of Rs 38 lakh.

Karnal News: सेक्टर-6 से 7 के बीच 38 लाख से होगा सड़क का पुनर्निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The road between Sector 6 and 7 will be reconstructed at a cost of Rs 38 lakh.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। शहर के वार्ड 8 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-6 और सेक्टर-7 के निवासियों को जल्द ही जर्जर सड़क से राहत मिलने जा रही है। सेक्टर 6 की डिवाइडिंग रोड से लेकर शिव मंदिर के सामने तक की सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। नगर निगम ने इस मार्ग पर दोबारा तारकोल बिछाने की योजना तैयार की है, जिसके लिए टेंडर संबंधित आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, सड़क के पुनर्निर्माण पर करीब 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
ये सड़क पिछले काफी समय से खस्ताहाल बनी हुई थी। जगह-जगह से उखड़ी हुई बजरी और गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग बेहद जोखिमभरा बन गया था। कई बार फिसलने और चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी थीं। सेक्टरवासियों ने इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी मांग रखी थी। लगातार शिकायतों और मांग के बाद अब प्रशासन ने इस दिशा में कदम उठाया है। निर्माण कार्य के तहत पुरानी और क्षतिग्रस्त परत को हटाकर नई मजबूत परत डाली जाएगी। जल निकासी की व्यवस्था को भी ध्यान में रखा जाएगा, ताकि भविष्य में सड़क जल्दी खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में दुर्घटनाओं की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाएगी। इससे सेक्टर 6 और सेक्टर 7 के हजारों निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed