सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The Una Himachal-Indore Express will run via a diverted route today.

Karnal News: ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस आज परिवर्तित मार्ग से चलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The Una Himachal-Indore Express will run via a diverted route today.
विज्ञापन
करनाल। ट्रेन नंबर 19308 ऊना हिमाचल-इंदौर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार को परिवर्तित मार्ग से होगा। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गाजियाबाद-सहारनपुर जंक्शन रेल खंड पर पुल नंबर 61 के चार स्पैन में स्टील गर्डर की जगह पीएससी स्लैब लगाने के लिए करीब सवा पंद्रह घंटे के विद्युत और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण शुक्रवार 19 जून को ऊना हिमाचल स्टेशन से इंदौर के लिए रवाना होने वाली ट्रेन 19308 अपने निर्धारित मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मेरठ शहर-खुर्जा-मितावली-आगरा छावनी से होकर गुजरेगी। ये ट्रेन हजरत निजामुद्दीन-फरीदाबाद और मथुरा जंक्शन नहीं जाएगी। इस वजह से अंबाला,कुरुक्षेत्र, करनाल व आसपास के क्षेत्र से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन जाने वाले यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed