सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two days to identify the killers of cows

Karnal News: गोवंश के हत्यारों की पहचान के लिए दो दिन का समय

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 23 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two days to identify the killers of cows
धनोरा एस्केप के पास गौवंशों के अवशेष मिलने पर प्रदर्शन करते गाै सेवक । संवाद
विज्ञापन
इंद्री।
Trending Videos

पश्चिमी यमुना नहर और धनोरा एस्केप में तीन दिन गोवंश के अवशेष मिलने के विरोध में रविवार को हिंदू एकता महापंचायत हुई। निर्णय लिया गया कि आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस को दो दिन का समय दिया जाए। दो दिन में गिरफ्तारी न होने पर बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। लोगों ने गोहत्यारों को गोली मारने की मांग की।
सिंचाई विभाग के विश्रामगृह में हुई महापंचायत में गोभक्त गोपाल दास भी पहुंचे। महापंचायत के दाैरान युवाओं ने करनाल यमुनानगर स्टेट हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार के समझाने के बाद वापस लाैट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत गोपाल दास ने कहा कि गोमाता के सरंक्षण के लिए गोसेवा सुरक्षा बल का गठन किया जाए। इसमें गोसेवकों को प्राथमिकता और प्रशिक्षण दिया जाए। इसके अलावा गोशालाओं में गोचारा और गोमाता की देखभाल के लिए विशेष बजट बनाया जाए, ताकि गोमाता की रक्षा सुनिश्चित हो सके। वहीं बैठक में पहुंचे पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि इस कृत्य से प्रशासन की नाकामयाबी उजागर हुई है। अगर अब जल्द से जल्द आरोपी काबू नहीं हुए तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
राजेश कलसौरा ने कहा कि पहले बुधवार को पश्चिमी यमुना नहर में गोवंश के कटे हुए सिर और टांगे मिलीं। वीरवार को फिर इंद्री के पास से अवशेष मिले। शनिवार को फिर अवशेष मिलने से साफ है कि गोवंश के हत्यारों को पुलिस को कोई डर नहीं है। रविवार को पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय मांगा गया।
बैठक में गोरक्षक दल के सदस्य मोनी कालीरामना, मोनू राणा सहित अन्य ने प्रशासन से मांग की कि नहरों की नियमित निगरानी की जाए। इसके अलावा संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पूरे मामले की तत्काल जांच करके गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed