फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Urban Challenge Fund: The corporation will complete development projects by raising half the amount under PPP.

अर्बन चैलेंज फंड : पीपीपी के तहत आधी राशि जुटा विकास परियोजनाओं को सिरे चढ़ाएगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Urban Challenge Fund: The corporation will complete development projects by raising half the amount under PPP.
अर्बन चैलेज फंड योजना को लेकर बैठक करते निगत के सदस्य। प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अब प्रत्येक बड़ी परियोजना में आधी राशि पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के जरिये वहन की जाएगी। केंद्र सरकार की अर्बन चैलेंज फंड योजना के तहत यह व्यवस्था होने जा रही है। इसमें प्रत्येक बड़ी परियोजना की 25 फीसदी राशि केंद्र, 25 फीसदी राज्य सरकार वहन करेगी और शेष 50 फीसदी की व्यवस्था निगम पीपीपी के तहत करेगा। इसके लिए 25 अप्रैल को दिल्ली स्थित केंद्रीय निकाय मंत्रालय में बैठक होगी, जिसमें करनाल के विकास की भी परियोजनाएं रखी जाएंगी।
आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि भूमि, भवन, कर, विज्ञापन व अन्य राजस्व से जुड़ी शाखाएं अपने-अपने स्तर पर आय के स्रोतों को मजबूत करेंगे। प्रत्येक परियोजना व्यवहारिक, तकनीकी रूप से सक्षम और नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप ही होगी। सोमवार को नगर निगम में मेयर रेणू बाला गुप्ता, विधायक जगमोहन आनंद और आयुक्त वैशाली शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। विधायक और मेयर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई योजना के तहत विकास कार्यों की परियोजनाएं तैयार कर सरकार को भेजें। मूलभूत सुविधाओं, ट्रैफिक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण जैसी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन


-- जरूरतों के अनुरूप ही बनेंगी परियोजनाएं : मनोहर लाल
योजना की विस्तृत जानकारी वीडियो के जरिये केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दी। उन्होंने बताया कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और जनसंख्या के चलते नागरिक सुविधाओं की मांग निरंतर बढ़ रही है। आवश्यकता को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने अर्बन चैलेंज फंड योजना शुरू की है। योजना के तहत नगर निकायों को अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास परियोजनाएं तैयार कर केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामले मंत्रालय को भेजनी होंगी। निकायों का क्षमता निर्माण होगा और वे आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परियोजनाओं पर हुई चर्चा
महात्मा गांधी चौक से निर्मल कुटिया चौक तक सिंगल पिल्लर फ्लाईओवर, पुरानी सब्जी मंडी व रामलीला मैदान में मल्टी लेवल पार्किंग, पुराने नगर निगम कार्यालय स्थल पर कॉमर्शियल स्पेस एवं पार्किंग, जलापूर्ति के लिए एसवाईएल केनाल बेस्ड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, डब्ल्यूजेसी रिवर बेड पर सोलर प्रोजेक्ट, कॉम्पेक्ट बायो गैस प्रोजेक्ट, इंद्री एस्केप पर सौंदर्यीकरण एवं सोलर परियोजना, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, कर्ण पार्क का पुनर्विकास, मीराघाटी चौक से नमस्ते चौक तक सड़क सौंदर्यीकरण, एम्यूजमेंट पार्क के साथ वेंडिंग जोन विकसित करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed