सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   345 registered for the seminar on pharma-covigilance

Kurukshetra News: फार्मा-कोविजिलेंस पर सेमीनार के लिए 345 ने किया पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
345 registered for the seminar on pharma-covigilance
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में सोमवार 16 मार्च को ''एएसएच एंड एच (आयुर्वेद, सिद्ध, होम्योपैथी एवं यूनानी) चिकित्सकों में फार्मा-कोविजिलेंस के प्रति जागरुकता'' विषय पर नेशनल सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) जयपुर के सहायक प्रोफेसर व आईपीवीसी के कोऑर्डिनेटर डॉ. तरुण शर्मा और एनपीवीसी के कोऑर्डिनेटर डॉ. बिधान महाजन बतौर रिसोर्स पर्सन व्याख्यान देंगे। कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान की देखरेख में संयोजकों की ओर से तैयारी का सिलसिला लगातार जारी है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सतबीर चावला ने बताया कि सेमिनार में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से 345 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। इससे संबंधित व्यवस्था संभालने के लिए आयुर्वेद अध्ययन व अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed