सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ambala's Arya Girls College renamed, women employees to get 25 casual leaves

Kurukshetra News: अंबाला के आर्य गर्ल्स कॉलेज का नाम बदला, महिला कर्मचारियों को मिलेंगे 25 आकस्मिक अवकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Ambala's Arya Girls College renamed, women employees to get 25 casual leaves
कुरुक्षेत्र। कुवि द्वितीय द्वार।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक मंगलवार को समिति कक्ष में आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यालय से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक, शैक्षणिक और नीतिगत प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक में पदोन्नति, नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति, सेवा विस्तार और अन्य प्रशासनिक विषयों पर अहम निर्णय लिए गए। इसमें महिला कर्मचारियों के 25 आकस्मिक अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। साथ ही अंबाला के आर्य गर्ल्स कॉलेज का नाम बदलकर आर्य कॉलेज करना स्वीकार किया।
Trending Videos


परिषद ने यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रो. डॉ. रमेश कुमार दलाल को सीनियर प्रोफेसर और केमिस्ट्री विभाग के डॉ. राजकमल को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति देने की मंजूरी दी। संगीत व नृत्य विभाग के डॉ. अशोक कुमार को विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया। आईआईएचएस के डॉ. अनिल गुप्ता के सीएएस के तहत प्रोफेसर पद की पात्रता तिथि को पूर्व प्रभाव से लागू करने की सिफारिश भी स्वीकार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के डॉ. अमित कुमार की प्रतिनियुक्ति, आरक्षण रोस्टर के सत्यापन और एसओपी लागू करने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. अतुल रसीका के समय से पूर्व सेवानिवृत्ति अनुरोध पर भी विचार किया गया।

पूरक एजेंडा में डॉ. राज रत्तन की पदोन्नति, डॉ. गौरव मेहला की सेवा अवधि छह माह बढ़ाने और डॉ. विजय कुमार की प्रतिनियुक्ति अवधि एक वर्ष बढ़ाने को स्वीकृति मिली। वहीं विजय कुमार को सहायक कुलसचिव और पवन जोशी व आशीष गोयल को अधीक्षक पदों पर पदोन्नति दी गई। सामाजिक कार्य विभाग की डॉ. वनिता ढींगरा को विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
महिला कर्मचारियों को 25 आकस्मिक अवकाश
बैठक में महिला कर्मचारियों को एक वर्ष में 25 आकस्मिक अवकाश देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। साथ ही फार्मास्युटिकल साइंसेज की निदेशक डॉ. किरण सिंह के कार्यकाल विस्तार और छात्रों के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट की अनिवार्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
आर्य गर्ल्स कॉलेज का नाम बदला
परिषद ने अंबाला कैंट स्थित आर्य गर्ल्स कॉलेज का नाम बदलकर “आर्य कॉलेज” करने को मंजूरी दी। साथ ही “डॉ. एसआर रंगनाथन अवॉर्ड” स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत एमलिब टॉपर को हर वर्ष सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा राजपाल सिंह को कार्यकारी अभियंता पद पर पदोन्नति देने की सिफारिश भी स्वीकृत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed