सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Motorcycle lost control and fell, woman died

Kurukshetra News: मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरी, महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle lost control and fell, woman died
विज्ञापन
बाबैन। बाबैन-सुनारिया रोड पर एक दंपती मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे पीछे बैठी महिला भी सड़क पर जा गिरी।
Trending Videos

गंभीर रूप से घायल महिला को उसके पति ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनारिया गांव निवासी उर्मिला के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान के अनुसार श्रीराम अपनी पत्नी के साथ किसी काम से सुनारिया जा रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल का नियंत्रण खो जाने के कारण उनकी पत्नी सड़क पर जा गिरी। श्रीराम ने राहगीरों की मदद से घायल पत्नी को लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed