{"_id":"69f3b98f87c22df1e10a88af","slug":"amit-pandeys-wife-received-the-rohit-sardana-memorial-award-on-his-behalf-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154161-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अमित पांडे की जगह उनकी पत्नी ने लिया रोहित सरदाना मेमोरियल अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अमित पांडे की जगह उनकी पत्नी ने लिया रोहित सरदाना मेमोरियल अवार्ड
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोहित सरदाना मेमोरियल अवार्ड समारोह के दौरान कुलसचिव एवं अन्य शिक्षक। संवाद
- फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद्गीता सदन के सीनेट हॉल में रोहित सरदाना स्मृति व्याख्यान व मेमोरियल अवार्ड-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्या भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्रवादी विचारधारा को उदंत मार्तंड के संपादक जुगल किशोर उपाध्याय ने आरंभ किया था, उसी विचारधारा को रोहित सरदाना ने अपनी निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से आगे बढ़ाया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में दादा लखमीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स, रोहतक के कुलगुरु डॉ. अमित आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में निष्पक्ष और नैतिक पत्रकारिता करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन रोहित सरदाना ने इसे साहसपूर्वक निभाया और एक नई दिशा दी।
संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य रोहित सरदाना की निर्भीक और राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान और भावी पत्रकारों को प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि रोहित सरदाना अवार्ड-2026 न्यूज़-18 के वरिष्ठ पत्रकार अमित पांडे को दिया गया।
यूनिवर्सिटी ऑफ केलनिया, श्रीलंका की डॉ. सुभाशिनी ने हिंदी पत्रकारिता के वैश्विक प्रभाव का उल्लेख किया। कार्यक्रम में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा तैयार रोहित सरदाना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा तैयार स्मृति सामग्री का विमोचन भी किया गया।
मीडिया जगत की हस्तियों ने भेजे संदेश
कार्यक्रम में आयोजन के लिए रोहित सरदाना के साथ काम करने वाले अनेक मीडिया कर्मियों ने अपने वीडियो संदेश भेजें इनमें आजतक न्यूज चैनल के सुधीर चौधरी, पूर्व प्राचार्या यूनिवर्सिटी कॉलेज डॉ. चांद दत्ता, डॉ. सीडीएस कौशल, रोहित सरदाना की धर्मपत्नी प्रमिला दीक्षित, आदि शामिल रहें
अवार्ड मिलना गर्व की बात : सौम्या पांडे
वरिष्ठ पत्रकार अमित पांडे की धर्मपत्नी ने सौम्या पांडे ने उनकी जगह रोहित सरदाना अवार्ड ग्रहण किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि रोहित सरदाना मेमोरियल अवार्ड मिलना हमारे लिए किसी गौरव से कम नहीं है। इस अवार्ड के साथ एक प्रशस्ति पत्र और 21000 हजार रुपये की नगद राशि दी गई।
रोहित सरदाना एक विचार : वंदना
परिवार की ओर से वंदना ने कहा कि स्मृति, सम्मान, प्ररेणा यह तीनों ही उनके परिवार के लिए गर्व और भावात्मक पल है क्योंकि रोहित सरदाना की आवाज, रोहित सरदाना का नाम ही नहीं बल्कि एक विचार का होना है।
Trending Videos