पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anti-polio drops administered to 62,000 children on the first day; teams will now visit homes.

Kurukshetra News: पहले दिन 62 हजार बच्चों को दी पोलियोरोधी दवा, अब घर-घर पहुंचेंगी टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Anti-polio drops administered to 62,000 children on the first day; teams will now visit homes.
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर लगे बूथ पर बच्चें को पोलियो पिलाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। सं
कुरुक्षेत्र। जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत पहले दिन अच्छी रही। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 62,281 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। अब अभियान के दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों तक पहुंचेंगी, जो किसी कारणवश बूथों पर नहीं पहुंच सके। विभाग ने तीन दिनों में जिले के 96,619 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

रविवार को जिलेभर के 682 बूथों पर सुबह से ही अभिभावक बच्चों को लेकर पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई। अब सोमवार और मंगलवार को गठित टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी, ताकि अभियान का कोई भी लक्ष्य अधूरा न रहे।
विज्ञापन

पोलियो अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. शैलजा ने बताया कि जिले के सातों ब्लॉकों में अभियान चलाया जा रहा है। सबसे अधिक 149 बूथ थानेसर और बारना ब्लॉक में बनाए गए हैं। अभियान के लिए 16 ग्रामीण पीएचसी, तीन शहरी पीएचसी और पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की टीमें भी लगाई गई हैं। शहरी क्षेत्रों में कृष्णा नगर-गामड़ी और मोहन नगर स्वास्थ्य केंद्रों से भी बड़ी संख्या में वैक्सीनेटर फील्ड में उतारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. अंजली ने बताया कि जिले में वर्ष 2011 के बाद पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद हर अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि किसी कारण से उनका बच्चा पहले दिन पोलियो की खुराक नहीं ले पाया है तो घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य टीम को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed