Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Protest against the appointment of two retired employees as consultants; demonstration held outside the Director's office for two hours.
{"_id":"6a42209c2b603d7d6104af71","slug":"video-protest-against-the-appointment-of-two-retired-employees-as-consultants-demonstration-held-outside-the-directors-office-for-two-hours-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कंसल्टेंट नियुक्ति का विरोध, निदेशक कार्यालय के बाहर दो घंटे किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कंसल्टेंट नियुक्ति का विरोध, निदेशक कार्यालय के बाहर दो घंटे किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किए जाने के विरोध में सोमवार से गैर-शिक्षक कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारी सुबह निदेशक कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और दो घंटे तक धरना देकर नियुक्तियां रद्द करने की मांग उठाई।
कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्थान प्रशासन को इस मामले में पहले ही निदेशक, रजिस्ट्रार और शिक्षा मंत्रालय को लिखित शिकायत भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों का आरोप है कि संस्थान में कार्यरत योग्य कर्मचारियों की अनदेखी कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोबारा कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया जा रहा है, जिसका लगातार विरोध किया जा रहा है।
संघ के प्रधान आर.के. मीणा ने बताया कि 30 अप्रैल को एक सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार को कंसल्टेंट नियुक्त किया गया था। इसके अलावा करीब एक वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए एक इंजीनियर को भी इसी प्रकार नियुक्त किया गया। उनका कहना है कि वर्ष 2008 में भी ऐसे मामलों में आपत्तियां उठने के बाद कई कर्मचारियों को पद छोड़ना पड़ा था। ऐसे में इस बार भी नियमों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए दोनों नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाना चाहिए।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक निदेशक कार्यालय के बाहर धरना जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।