पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Power outages plagued us all night amidst the scorching heat.

Kurukshetra News: भीषण गर्मी में बिजली कट ने रातभर सताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Power outages plagued us all night amidst the scorching heat.
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी और उमस के बीच शनिवार रात जिले में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। शहर से लेकर गांवों तक रातभर अलग-अलग समय पर बिजली आती-जाती रही। पंखे, कूलर और एसी बंद होने से लोगों की नींद भी प्रभावित हुई। कई इलाकों में आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक बिजली गुल रही, जबकि कुछ स्थानों पर तकनीकी खराबी के कारण सप्लाई देर तक बाधित रही।
विज्ञापन

शहर में झांसा रोड, सेक्टर-13, रोड से लगती कॉलोनियां, ज्योति नगर, लक्ष्मण नगर और प्रोफेसर कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में रातभर बिजली के बार-बार कट लगते रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में मथाना, चौकी, सौंटी, डेरा कॉलोनी, कड़ामी, दौलतपुर, सिरसमा, अंटेहड़ी, किशनपुरा और पिपली क्षेत्र के आसपास के गांव भी कटौती से प्रभावित रहे। गर्मी के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलकर राहत तलाशनी पड़ी।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार गर्मी बढ़ने के साथ जिले में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। शनिवार को जिले में बिजली की खपत एक करोड़ यूनिट से अधिक दर्ज की गई। लगातार कूलर और एसी चलने से लोड बढ़ने के कारण कई जगह फीडरों पर दबाव बढ़ा, जिसके चलते समय-समय पर कट लगाने पड़े। विभागीय जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे ग्रामीण क्षेत्र में लोड बढ़ने से तकनीकी खराबी आ गई, जिसे करीब एक घंटे बाद ठीक कर सप्लाई बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार बढ़े हुए लोड को संतुलित रखने के लिए आवश्यकतानुसार कुछ क्षेत्रों में अस्थायी कट लगाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लोड सामान्य होने पर बिजली आपूर्ति भी सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed