सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Athletes at sports nurseries conveyed a message of fitness through yoga.

Kurukshetra News: खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों ने योग कर दिया फिटनेस का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Athletes at sports nurseries conveyed a message of fitness through yoga.
कुरुक्षेत्र। खेल नर्सरी किरमच में योगाभ्यास करते हुए नन्हे ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले की खेल नर्सरियों में योगाभ्यास किया गया। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने मिलकर फिट रहने का संदेश दिया। किरमच, मिर्जापुर, रामसरन माजरा और द्रोणाचार्य खेल नर्सरी में सामूहिक योग हुआ। खिलाड़ियों ने नियमित जीवन में योग अपनाने का संकल्प लिया। उन्हें विभिन्न योगासन और प्राणायाम सिखाए गए। प्रशिक्षकों ने बताया कि योग शारीरिक व मानसिक मजबूती देता है। यह खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एथलेटिक्स कोच स्वीटी ने कहा कि उनकी नर्सरी में खिलाड़ी प्रतिदिन सुबह योग करते हैं। योग से शरीर लचीला बनता है और एकाग्रता बढ़ती है। इसका सीधा लाभ खेल मैदान में मिलता है। कोच सुशील ने योग को हर व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नियमित योग से तनाव कम होता है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने खिलाड़ियों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।

कुरुक्षेत्र। खेल नर्सरी किरमच में योगाभ्यास करते हुए नन्हे खिलाड़ी। संवाद

कुरुक्षेत्र। खेल नर्सरी किरमच में योगाभ्यास करते हुए नन्हे खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed