सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister takes significant decision to include yoga education in school curriculum: Akshita Saini

मुख्यमंत्री ने स्कूलों के पाठ्यक्रम में योग शिक्षा को शामिल करने का लिया महत्वपूर्ण निर्णय : अक्षिता सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister takes significant decision to include yoga education in school curriculum: Akshita Saini
लाडवा। योग समारोह के दौरान करतब दिखाते विद्यार्थी। स्वयं
विज्ञापन
लाडवा। भारत की प्राचीन धरोहर योग को विश्व ने सिर माथे पर लिया है। पूरा विश्व योग उत्सव को मना रहा है, जो भारत के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने योग के महत्व को देखते हुए स्कूलों के पाठ्यक्रम में योग शिक्षा को शामिल करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। योग प्रोटोकॉल को दैनिक जीवन में धारण करने की जरूरत है। यह विचार नगर निगम अंबाला की महापौर अक्षिता सैनी ने रखे। वह रविवार को उपमंडल लाडवा के आईजीएन कॉलेज में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

महापौर अक्षिता सैनी, लाडवा नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मार्केट कमेटी चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त ने शुभारंभ कर प्रोटोकॉल में हिस्सा लिया। लोटस फिटनेस योग लाडवा के बच्चों ने योग गीत की प्रस्तुति दी। प्रशिक्षकों के निर्देश पर विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास कराए गए। महापौर ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। सुबह नियमित योगाभ्यास बाहरी और आंतरिक दोनों तरह से राहत प्रदान करता है। योग लोगों को अधिक स्पष्ट रूप से सोचने, बुद्धिमत्ता बढ़ाने और उच्च स्तर का ध्यान बनाए रखने में मदद करता है। योग एक प्रकार का व्यायाम है, जिसे कोई भी व्यक्ति कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा क्षेत्र के नागरिकों ने हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विनोद सांगवान ने व्यवस्था पर नजर रखी। इस अवसर पर तहसीलदार नवम धनिया, नायब तहसीलदार बलकार सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, पूनम सैनी, एएमओ पूजा मढ़ाण, प्रिंसिपल डॉ अशोक वर्मा, डॉ मोहन लाल, बालकृष्ण मल्होत्रा, मोनिका गुप्ता, प्रदीप सहगल तथा सतप्रकाश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनको किया गया सम्मानित
महापौर ने सूर्य नमस्कार अभियान में बहुमूल्य योगदान देने पर पतंजलि योग समिति, भारतीय योग संस्थान, जीवन में विश्वास बाल अनाथ आश्रम, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय लाडवा, डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल, सुगनी देवी आर्य कन्या विद्यालय, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग को प्रशंसा पत्र सौंपा गया, इसके अलावा सूर्य नमस्कार के सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन कराने वाले योगाचार्य कमल किशोर को भी प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed